चीन में मकान खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल वहां रियल एस्टेट सेक्टर मे बढ़ती कीमतों पर लगान कसने की पूरजोर कोशिशें की जा रही थीं। और अब इसका असर दिखने लगा है। खबर है कि चीन के ज्यादातर शहरों में मई महीने के मुकाबले जून में मकानों की कीमत या तो घटी है या फिर इनमें कोई बढ़ोतरी नहीं आई है। जानकारों का कहना है कि भारत में ऐसे तमाम लोग हैं जो निवेश के लिहाज से विदेशों में प्रॉपर्टी खरीदते रहते हैं, उन्हे भी इसका फायदा मिलेगा।इस सिलसिले में चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एनबीएस) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा, "70 शहरों की सूची में से 26 शहरों में जून माह में मकानों की कीमत या तो घटी है या पुराने स्तर पर बरकरार है। मई माह में यह रुझान सिर्फ 20 शहरों का था।" यह भी बताया गया है कि तियांजिन, नांजिंग और चेंगदू सहित 12 शहरों में माह-दर-माह कीमतें गिरी हैं, जबकि बीजिंग, हांगझो और 12 अन्य शहरों में कीमतें पुराने स्तर पर हैं। उम्मीद की जा रही है कि चीन में आने वाले दिनों में प्रॉपर्टी के दाम में और गिरावट देखी जा सकती है।



















0 comments