रेल यात्रियों को उच्च श्रेणी में यात्रा के लिए आने वाले समय में जेब ढीली करनी पड़ सकती है। वित्तीय समस्याओं से निपटने के लिए रेलवे यात्री किराया बढ़ाने पर विचार कर रहा है।रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने किराया बढ़ाने की योजना का ब्यौरा नहीं दिया। उन्होंने कहा, 'अभी इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया और फिलहाल इस पर केवल विचार किया जा रहा है।'
उधर, रेलवे बोर्ड के सूत्रों ने संकेत दिया कि यह बढोतरी ईंधन की लागत के साथ जोड़ी जा सकती है। सूत्रों ने कहा कि किराए में बढ़ोतरी को डीजल तथा बिजली समेत ईंधन कीमत से जोड़ा जा सकता है।
रेलवे के कुल सालाना व्यय में ईंधन पर खर्चा करीब 18 प्रतिशत है। जुलाई में रेल मंत्री का पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने कहा था, 'सामान्य वर्ग को प्रभावित किए बिना किराए में बढ़ोतरी पर विचार किया जाएगा। सामान्य वर्ग का इस्तेमाल आमतौर पर गरीब लोग करते हैं जिनकी भुगतान करने की क्षमता को ध्यान में रखा जाएगा।'



















0 comments