वॉशिंगटन, मिस यूनिवर्स, 2011 कॉन्टेस्ट तो खत्म हो गया है, लेकिन इस प्रतियोगिता से विवादों का साया नहीं हट रहा है। ताज़ा विवाद इस प्रतियोगिता की विजेता मिस अंगोला लीला लोपेज से जुड़ा है।लीला पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कागजात का सहारा लेकर इंग्लैंड में हुए क्वॉलीफाइंग कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था। यह खुलासा अर्जेंटीना के एक अखबार इन्फोबे ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लीला को मिस अंगोला प्रतियोगिता में शामिल होने की इजाजत दी गई, जबकि वे अंगोला की नागरिक होते हुए भी इंग्लैंड में रहती हैं।



















0 comments