केरल के पद्नाभस्वामी मंदिर के खजाने की गणना विशेषज्ञ एजेंसी करेगी...सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समितियों की संयुक्त बैठक में ये फैसला लिया गया। ये फैसला मंदिर के 6 में से 5 तहखाने से मिले करोड़ों रुपये के खजाने की गणना के लिए लिया गया है। बैठक में छठे तहखाने को खोलने के सम्बंध में कोई फैसला नहीं किया गया। संयुक्त बैठक के बाद एक समिति के प्रमुख राष्ट्रीय संग्रहालय के महानिदेशक सी.वी. आनंद बोस ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ''खजाने का मूल्य आंकने का काम विशेषज्ञ एजेंसी को सौंपने का फैसला किया गया है। इस फैसले के बारे में सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया जाएगा।''
मंदिर में 6 तहखाने हैं। इनमें से 5 को खोला जा चुका है। ये खजाने पिछले 150 साल से नहीं खोले गए थे।



















0 comments