GoTvNews
पटना: बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाए जाने की चर्चाओं के बीच जीतन राम मांझी ने खुलकर बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव की ओर से शनिवार को बुलाई गई विधायक दल की बैठक में जाने से इनकार करते हुए मांझी ने अब 20 फरवरी को विधायकों की बैठक बुलाई है। मांझी का कहना है कि विधायक दल के नेता वह हैं, लिहाजा किसी और की ओर से बुलाई गई बैठक अवैध है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनके इस्तीफे की खबर बेबुनियाद है, जिसका वह खंडन करते हैं। मांझी के खास सहयोगी शकुनि चौधरी ने मांझी का समर्थन करते हुए कहा कि मांझी आग हैं और जो उन्हें छुएगा जल जाएगा।




















0 comments