• Home
  • About Us
  • Advertise
  • Bollywood
  • Join Now
  • Subscribe to my RSS
  • RssFeed
  • Join Now
  • Facebook
  • Radio News
Breaking News:
  • होम
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • महाराष्ट्र
    • हरियाणा
  • देश
  • विदेश
    • पड़ोस
      • पाकिस्तान
      • अफगानिस्तान
      • चीन
      • जापान
      • श्रीलंका
    • अमेरिका
    • यूरोप
    • अफ्रीका
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • स्पोर्ट्स
  • क्राइम
  • जीवनमंत्र
    • Category
    • Category
    • Category
    • Category
  • नो टेंशन
  • भविष्यफल
    • मेष
    • वृषभ
    • मिथुन
    • कर्क
    • सिंह
    • कन्या
    • तुला
    • वृश्चिक
    • धनु
    • मकर
    • कुंभ
    • मीन
  • संगीत
Showing posts with label delhi. Show all posts
A 21-year old woman died after being stabbed 22 times by a jilted lover on Tuesday morning in full public view here, police said.

GoTvNews
The woman has been identified as Karuna, a resident of Burari area in north Delhi. She was a teacher at Novel Reaches School, police said.
"The woman was stabbed publicly in Burari area at 9 a.m. by the accused, named Surender Singh, 34, who was known to her. No one came to her rescue," Deputy Commissioner of Police (North) Madhur Verma told reporters.

"He was later chased by the public and beaten up and handed over to police," the officer added.

The officer said, "The assailant had been troubling the woman since a year or so. The family had lodged a complaint four-five months back and both the families had reached a compromise."

Karuna was declared brought dead at a trauma centre in ISBT, police said.

"There were 22 stab wounds on the deceased's body," the officer added.

According to police, the assailant owns a shop and his divorce case was going on.

delhi woman, delhi murder, cctv, live murder, girl stabbed 30 times, woman stabbed to death,stalker in delhi, 21 year old woman killed, viral video

Some of recent videos -
https://goo.gl/fnOGLd
https://www.youtube.com/watch?v=SxrlJfDXQuU
https://www.youtube.com/watch?v=Be581UslkF0
https://www.youtube.com/watch?v=QF-4q2OB_oU
https://www.youtube.com/watch?v=a5MBjjKPEj4
https://www.youtube.com/watch?v=pf9d2N2YpYQ
https://www.youtube.com/watch?v=U360iFWjFpY
https://www.youtube.com/watch?v=AGqdCjhaigQ
https://www.youtube.com/watch?v=j865k7HQJUQ
https://www.youtube.com/watch?v=C0tg1LThoH4
https://www.youtube.com/watch?v=M2m-uZF2FQs
https://www.youtube.com/watch?v=dCxzyAlcwtI
https://www.youtube.com/watch?v=vipVFUhJ2wI
https://www.youtube.com/watch?v=BOANPJr43uU
https://www.youtube.com/watch?v=rKuKuGNe41I
https://www.youtube.com/watch?v=zzbP0f5IZ-4
https://www.youtube.com/watch?v=rJIoSQSnH4M
https://www.youtube.com/watch?v=o2Gte-hT7a8
https://www.youtube.com/watch?v=UkH9CEzfetY
https://www.youtube.com/watch?v=j8mdthHIHKE
GoTvNews - The National Human Rights Commission (NHRC) notice to the Chief Secretary Delhi Government and Delhi Police Commissioner over farmer's suicide (28.4.2015).

In the notice NHRC calling for a report in the matter of a farmer's suicide at the time of a political rally at Jantar Mantar, New Delhi on the 22nd April, 2015. They have been given two weeks to respond. The notices have been issued on the basis of complaints alleging violation of human rights of the victim.
GoTvNews
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) में नेतृत्व की लड़ाई अब खुलकर सामने आ चुकी है और दोनों गुट इसे मीडिया के जरिए लड़ रहे हैं। 'आप' नेता और पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएससी) के सदस्य प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव की चिट्ठियां लीक होने के बाद प्रवक्ता संजय सिंह ने दोनों पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक पद से हटाने के लिए मुहिम चला रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने इस बात का संकेत देने की कोशिश भी की कि 4 मार्च को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण पर गाज गिर सकती है। चर्चा है कि इन दोनों नेताओं की पीएसी से छुट्टी हो जाएगी।
 योगेंद्र यादव को पार्टी का संयोजक बनाना चाहते हैं प्रशांत
 पार्टी के सूत्रों का कहना है कि प्रशांत भूषण केजरीवाल के बदले योगेंद्र यादव को 'आप' का नया राष्ट्रीय संयोजक बनाना चाहते हैं। बताया जाता है कि पिछले दिनों हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (पीएसी) की बैठक के दौरान भी प्रशांत भूषण ने योगेंद्र यादव को संयोजक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे कमिटी के अन्य सदस्यों ने सिरे से खारिज कर दिया था। पार्टी के संस्थापक सदस्य और प्रशांत भूषण के पिता शांति भूषण ने भी केजरीवाल को लेकर सवाल उठाया था और कहा था कि किसी और को संयोजक बनाया जाना चाहिए। इस बीच प्रशांत भूषण ने कहा है कि उन्होंने पत्र लिखकर पार्टी में सांगठनिक बदलाव की बात की है। इसे विद्रोह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
GoTvNews
नई दिल्ली: पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाले 'निर्भया कांड' के एक बलात्कारी को अभी भी अपने गुनाह का इल्म नही है। आरोपी मुकेश सिंह ने इस बर्बर कांड के लिए लड़की को ही जिम्मेदार ठहराया है। जेल में बंद मुकेश सिंह के मुताबिक रात में बाहर जाने वाली महिलाओं को अगर पुरुष छेड़ते हैं, तो इसके लिए महिलाएं खुद जिम्मेदार हैं।
 बीबीसी डॉक्युमेंट्री के लिए इंटरव्यू में मुकेश ने कहा, 'बलात्कार के लिए लड़के से ज्यादा लड़की जिम्मेदार होती है।' मुकेश ने यह भी कहा कि अगर लड़की और उसके दोस्त ने इतना विरोध न किया होता, तो वे उन्हें इतनी बुरी तरह से न मारते। लड़की की मौत को एक दुर्घटना बताते हुए मुकेश ने कहा, 'रेप के वक्त उसे विरोध नहीं करना चाहिए था। उसे चुप रहना चाहिए था और बलात्कार होने देना चाहिए था, तब रेप के बाद उसे छोड़ दिया जाता और केवल लड़के को मारा जाता।' मुकेश ने कहा, 'ताली एक हाथ से नहीं बजती, दोनों हाथों की जरूरत होती है।

मुकेश ने कहा, एक अच्छी लड़की 9 बजे रात को बाहर नहीं घूमती। रेप के लिए एक लड़के से ज्यादा जिम्मेदार एक लड़की है। लड़के और लड़कियां बराबर नहीं होते। घर संभालना और घर के काम लड़कियों के लिए हैं, न कि गलत कपड़े पहनकर रात में डिस्को और बार में जाकर गलत काम करना। करीब 20 फीसदी लड़कियां अच्छी होती हैं।' फांसी की सजा पाए मुकेश सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की हुई है। मुकेश का मानना है कि अगर उसे और दूसरे दोषियों को फांसी दी जाती है, तो इससे भविष्य में रेप की शिकार लड़कियों के लिए खतरा बढ़ जाएगा।

मुकेश ने कहा, 'फांसी से लड़कियों के लिए खतरा बढ़ जाएगा। अभी उनका रेप करने के बाद कहा जाता है कि इसे जाने दो, ये किसी से कुछ नहीं कहेगी। बाद में जब उनका रेप होगा, तो रेप करने वाले, खास तौर पर अपराधी लोग, लड़की को मार डालेंगे।' 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में हुए इस गैंग रेप के मामले ने पूरे देश को दहला कर रख दिया था। चलती बस में एक लड़की के साथ गैंग रेप किया गया था और उसके साथ बहुत वहशी हरकतें की गई थीं।

लड़की को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत और बिगड़ने पर लड़की को सिंगापुर के अस्पताल में ले जाया गया, जहां 29 दिसंबर को लड़की की मौत हो गई थी। इस मामले में 6 लोगों को पकड़ा गया, जिसमें से एक मुख्य आरोपी ने जेल में ही आत्महत्या कर ली थी और एक आरोपी को नाबालिग होने के चलते 3 साल की सजा हुई। 4 को निचली अदालत ने फांसी की सजा दी, जिसे बाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने बरकरार रखा। अभी यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है।
GoTvNews
नई दिल्ली. भूमि अधिग्रहण के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे अन्ना हजारे के साथ लंबे समय बाद अरविंद केजरीवाल नजर आए। मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री जैसे-तैसे मंच तक पहुंच तो गए, लेकिन वहां विरोध के कारण उन्हें कुछ देर बाद ही उतरना पड़ा। इससे पहले अरविंद केजरीवाल अन्ना हजारे के मंच के नजदीक पहुंचे। केजरीवाल मंच के ठीक सामने अगली पंक्ति में जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद ही केजरीवाल उठे और जैसे ही मंच की ओर बढ़े, वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध के बाद केजरीवाल मंच के नीचे ही रुकने को मजबूर हो गए और वहीं खड़े हो गए। इसी दौरान लगभग छह फुट ऊंचे मंच से कुछ लोगों ने केजरीवाल को ऊपर खींच लिया। इसके बाद केजरीवाल कुछ देर तक अन्ना हजारे के साथ बगल में बैठे रहे। लेकिन बाद में उन्हें वहां से उतरना पड़ा।
GoTvNews
भूमि अधिग्रहण बिल मंगलवार को संसद में पेश किया जा रहा है. भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर सोमवार से ही समाजसेवी अन्ना हजारे दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं. मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अन्ना के साथ जंतर-मंतर पर धरना देने पहुंचे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार प्रॉपर्टी डीलर की तरह व्यवहार कर रही है. इस देश में जो भी सरकार गरीबों के खि‍लाफ कानून बनाएगी, जनता सबक सिखाएगी. अन्‍ना के आंदोलन का समर्थन करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम अन्ना के आंदोलन का समर्थन करते हैं. दिल्‍ली में जमीन का मुद्द केंद्र के अंदर है, लेकिन दिल्‍ली सरकार की जितनी भी ताकत होगी. किसी की भी जमीन जबरदस्‍ती अधि‍ग्रहण नहीं की जाएगी. केजरीवाल ने कहा कि अगर विकास करना चाहते हैं. अस्‍पताल, स्‍कूल, मेट्रो लाना चाहते हैं, जनता खुशी-खुशी जमीन देती है. दिल्‍ली की जनता के बीच गया तो लोगों ने कहा स्‍कूल चाहिए, कॉलेज चाहिए. जमीन के लिए पूछा तो बोले जमीन हम देंगे.जब भी जनता की मर्जी से जमीन ली जाएगी, मार्केट देख कर मुआवजा दिया जाएगा. यह पूरा कानून धोखा है. मैंने अन्‍ना को हमेशा गुरु और पिता माना है. हम आपके साथ हैं, आखि‍री तन मन तक समर्थन करते हैं. अन्ना को सचिवालय में आने का निमंत्रण देते हुए केजरीवाल ने कहा कि अन्‍ना बुधवार को दस मिनट के लिए सचिवालय में चरण रखेंगे तो सचिवालय शुद्ध हो जाएगा. अन्‍ना के आने से हमें प्रेरणा मिलेगी. अन्ना हजारे ने कहा कि मोदी सरकार का दिमाग जगह पर लाने के लिए ये धरना जरूरी है. चार महीने फिर से ये करना है. जेल भरो आंदोलन चलाना होगा. जेल में नाश्ता खाना मिलता है तो क्या हर्ज है. लोकतंत्र कहां है, सिर्फ गोरे गए और काले लोग आ गए. शरीर में जब तक प्राण हैं, तब तक मैं लड़ता रहूंगा. जिस दिन मैं मरूंगा, समाज की सेवा करता हुआ मरूंगा. अन्ना हजारे ने संसद मार्ग में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात की. अन्ना हजारे ने कहा कि ये बिल किसानों के पक्ष में नहीं है. सब इसी देश के हैं. सब मिलकर अन्याय दूर करने की कोशिश करें तो क्या दिक्कत है. केजरीवाल को स्टेज शेयर नहीं करने देंगे. पब्लिक में आएं तो ठीक है. पक्ष और पार्टी को स्टेज नहीं देंगे. सीएम के पद का सम्मान रखेंगे. इससे पहले अन्ना हजारे सोमवार को कह चुके हैं कि इस बिल के आ जाने से किसानों से उनकी जमीन छीन ली जाएगी. ऐसे में सरकार और अंग्रेजों में क्या फर्क रह गया. सोमवार को अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अन्ना से मुलाकात की थी. अन्ना से मुलाकात के बाद मनीष सिसोदिया ने बताया कि मंगलवार को अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर अन्ना के साथ मंच साझा करेंगे और अन्ना के साथ थोड़ी देर धरने पर भी बैठेंगे. सिसोदिया ने कहा, 'अन्ना पिता के समान हैं और भूमि अधिग्रहण के खिलाफ लड़ाई में आम आदमी पार्टी उनके साथ खड़ी है.' गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में सरकार भूमि कानून में बदलाव करते हुए अध्यादेश लेकर आई थी. इन बदलावों में पांच क्षेत्रों-औद्योगिक कॉरिडोर, पीपीपी प्रोजेक्‍ट्स, ग्रामीण अवसंरचना, किफायती आवास और रक्षा के लिए सहमति की शर्त को भी हटा दिया गया था.
GoTvNews
नई दिल्ली: जीतन राम मांझी से बिहार की सीएम की कुर्सी दोबारा से हासिल करने की जंग लड़ रहे जेडीयू नेता नीतीश कुमार बुधवार को अपने 130 विधायकों के साथ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने पहुंचे। इन विधायकों में जेडीयू के अलावा आरजेडी और कांग्रेस के विधायक भी शामिल थे। नीतीश यह साबित करना चाहते हैं कि राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए उनके दावे पर कोई विवाद नहीं है। इस मुलाकात में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद नीतीश और अन्य विधायकों ने आरोप लगाया कि इस संकट के पीछे बीजेपी और जीतनराम मांझी की साजिश है। बुधवार शाम नीतीश समर्थक विधायकों को दो बसों से राष्ट्रपति भवन लाया गया। इससे पहले, नीतीश करीब 70 विधायकों के साथ फ्लाइट से पटना से दिल्ली पहुंचे। अन्य एमएलए पहले से ही राजधानी पहुंच चुके थे। मुलाकात के बाद नीतीश ने कहा कि उनके पास बहुमत है और उन्होंने राष्ट्रपति से अपील की कि उन्हें विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने का मौका दिया जाए। उन्होंने मांग की कि राष्ट्रपति इस संदर्भ में राज्यपाल को निर्देश दें। नीतीश के मुताबिक, इस प्रक्रिया के देर होने से विधायकों की खरीद-फरोख्त की संभावना बढ़ेगी। नीतीश का आरोप है कि बिहार के गवर्नर केएन त्रिपाठी उन्हें बहुमत साबित करने का मौका नहीं दे रहे।
GoTvNews
दिल्ली: देश व प्रदेश में एतिहासिक जीत के बाद दिल्ली में भाजपा को मिली करारी शिकस्त के बाद भाजपाइयों में निराशा देखी गई जबकि आम आदमी पार्टी ने जमकर जश्न मनाया। सुबह से ही हर आम खास की निगाह चुनावी नतीजों पर टिकी हुई थी। लोग टीवी से चिपके रहे। चुनावी नतीजे अपने पक्ष में आते देख आप ने पहले से ही जश्न की तैयारी शुरू की हुई थी। आप को मिली ऐतिहासिक जीत के चर्चे गलियारों से लेकर सरकारी कार्यालयों तक सुने गए। हर किसी की जुबां पर एक ही बात थी कि वाकई दिल्ली में केजरीवाल ने कमाल कर दिया। पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ता लक्षमण विनायक के नेतृत्व में जीत का जश्न मनाया गया। लक्षमण विनायक ने कहा कि दिल्ली में आप की जीत आम आदमी की जीत है। दिल्ली में केजरीवाल आम आदमी की आवाज बने। उन्होंने कहा कि पार्टी का अगला लक्ष्य पंजाब राज्य में होने वाले चुनावों में जीत दर्ज करना है। मौके पर अमरपाल आर्य, अजय शर्मा, नरेश कुमार, प्रिया, संजीव गुप्ता, सुभाष, इंद्रजीत आदि उपस्थित थे। चुनाव में आम आदमी पार्टी की रिकार्ड तोड़ जीत पर साढौरा में आप कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर खुशी का इजहार किया तथा मिठाई बांटी। वही, भाजपा एवं काग्रेस खेमा पूरी तरह से मायूस नजर आया। चुनावी परिणाम आने से पूर्व ही आप कार्यकर्ताओं ने चुनावी जीत का जश्न मनाने की तैयारी कर रखी थी। आप पार्टी ने जैसे जी पूर्ण बहुमत का आंकड़ा प्राप्त किया आप कार्यकर्ता मुख्य बाजार में निकल आए तथा लोगों को मिठाई बांटी। आप संयोजक अरुण जैन ने दिल्ली विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत को आम आदमी की जीत बताते हुए कहा कि यह देश में पहला मौका है जब लोगों ने अपने लिए वोट दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के मुकाबले में पूरा यूपीए सभी सांसद, विधायक, भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री एवं पूरी नौकरशाही सामने थी, लेकिन फिर भी जनता ने आम आदमी को ही वोट देना बेहतर समझा तथा प्रदेश को एक ईमानदार एवं मेहनती मुख्यमंत्री दिया। पार्टी कार्यकर्ता शमशेर राणा,राजा राम एवं कर्मवीर ने कहा कि अब दिल्ली वासियों को साफ सुथरा प्रशासन मिलेगा। उन्होने कहा कि केवल केजरीवाल ने ही प्रधानमंत्री के विजयी रथ को रोका है। इस चुनाव का देश की राजनीति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। केजरीवाल के रूप में देश को एक ईमानदार तथा जुझारू नेता मिल चुका है। अब देश की जनता को भी विश्वास हो गया है केजरीवाल सही नीतियों वाला नेता है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों के विधान सभा चुनावों में आप पार्टी को भारी समर्थन अवश्य मिलेगा
GoTvNews
नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने नीतीश कटारा के हत्यारों की सजा पांच साल बढ़ा दी है। शुक्रवार दोपहर सुनाए गए अपने फैसले में यूपी के राजनेता डीपी यादव के बेटे विकास यादव और उसे दो साथियों को फांसी की सजा की मांग ठुकरा दी। विशाल और उसके रिश्तेदार विशाल को 25 साल कैद में गुजारने होंगे। सुखदेव पहलवान को 20 साल की सजा दी गई है। यह मामला 2002 का है। 16-17 फरवरी की रात एक आईएएस अफसर के बेटे नीतीश कटारा की विकास ने विशाल और सुखदेव के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। लोअर कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद सुनाई थी। नीतीश कटारा की मां नीलम कटारा और पुलिस ने हाई कोर्ट से अपील की थी कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। हाईकोर्ट ने अप्रैल 2014 में फैसला दिया था कि तीनों हत्या के दोषी हैं। तब से सजा पर बहस हो रही थी। जस्टिस गीता मित्तल और जस्टिस जेआर मिड्ढा की बेंच ने 13 साल पुराने इस मामले में बीते 8 दिसंबर को सुनवाई खत्म की थी। दोषियों ने अपील की थी कि उन्हें फांसी की सजा न दी जाए क्योंकि वे खुद को सुधारना चाहते हैं। उनका अनुरोध था कि उनकी सजा कम कर दी जाए क्योंकि उनका अपराध इतना क्रूर नहीं है कि फांसी दी जाए। दूसरी तरफ नीलम कटारा और दिल्ली पुलिस का कहना था कि डीपी यादव की बेटी भारती यादव के प्रेमी नीतीश की हत्या करने के लिए तीनों को मौत की सजा मिले। कोर्ट ने मौत की सजा तो नहीं दी लेकिन अपराधियों की सजा पांच-पांच साल बढ़ा दी।
GoTvNews
दिल्ली: धार्मिक गुरुओं की दिल्ली की राजनीति पर बयानबाजी जारी है। डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम की बीजेपी को वोट देने की अपील करने के बाद जामा मस्जिद के इमाम अहमद बुखारी ने आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की है। चुनावों से एक दिन पहले दिल्ली की सियासत को और गर्माते हुए बुखारी ने आम आदमी पार्टी को समर्थन की बात कही है। लेकिन, पार्टी ने बुखारी से किसी भी प्रकार का समर्थन लेने से इंकार कर दिया है। पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि हम ऐसे शख्स का समर्थन नहीं ले सकते जिसने अपने बेटे की दस्तारबंदी में भारत के प्रधानमंत्री को न बुलाकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बुलाता है। इससे पहले, बुखारी ने दिल्ली के वोटरों खासकर मुसलमानों से आप को वोट देने की अपील की थी। बुखारी ने कहा था कि देश की गंगा- जमुनी तहज़ीब को बचाने के लिए आप के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करनी चाहिये। आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट की अपील करते हुए बुखारी ने कहा कि हमने इस चुनाव में सेकुलर दल की हिमायत करने का फेसला किया है। और इसलिए उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के हक में वोट करें। हालांकि आप ने बुखारी के इस समर्थन से इंकार कर दिया है। पार्टी ने कहा है कि हम धर्म की राजनीति नहीं करते हैं।
GoTvNews
नई दिल्‍ली: दिल्‍ली में अपना खोया आधार वापस पाने के लिए चुनाव प्रचार में उतरे कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने आज जहांगीर पुरी में रैली की। रैली दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए थी लेकिन राहुल गांधी ने पहली बार कांग्रेस की पूर्व नेता जयंती नटराजन के आरोपों का जवाब दिया। उन्‍होंने कहा,‘मैंने आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ी है। हां, मैंने जयंती नटराजन से पर्यावरण और आदिवासियों को बचाने के लिए कहा था। जब तक दम है, गरीबों के लिए लड़ता रहूंगा। मैं यहां चार-पांच उद्योगपतियों की राजनीति करने नहीं, बल्कि गरीबों के अधिकार के लिए राजनीति करने आया हूं।
 'मेक इन इंडिया की बात करने वाले पीएम मोदी पहनते हैं मेक इन यूके का सूट'
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नेमकोडेड सूट पहनने का मसला एक बार फिर उछालते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेक इन इंडिया की बात करने वाले मोदी मेक इन यूके का सूट पहनते हैं। राहुल ने कहा, ‘देश में सारा फायदा नरेंद्र मोदी के चार-पांच बिजनेसमेन दोस्‍तों को फायदा मिल रहा है। खुद तो मोदी जी 10 लाख रुपए का सूट पहनते हैं वो भी मेक इन इंडिया नहीं, बल्कि मेक इन यूके है।
‘ जमीन अधिग्रहण बिल लाए, लेकिन राजनीतिक नुकसान हुआ
 रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि इस देश में सबसे अधिक भ्रष्‍टाचार जमीन को लेकर होता है। इसके लिए हम जमीन अधिग्रहण बिल लेकर आए, लेकिन साथ ही माना कि इस बिल से उन्‍हें राजनीतिक नुकसान भी हुआ। राहुल ने आगे कहा, हमने भट्टा पारसोल में जाकर लड़ाई लड़ी। पहले सीएम किसी की भी जमीन छीनकर उद्योगपतियों को दे –देते थे। इसी तरह नोएडा में दो हजार एकड़ फॉर्मूला वन के लिए किसानोंं से छीनकर दे दी गई। हमने गरीबों और किसानों की लड़ाई लड़ी। विकास के लिए जरूरी काम किए। उन्‍होंने कहा, कांग्रेस ने दिल्‍ली को पिछले 15 साल प्‍यार से चलाया। यहां सड़कें और फ्लाईओवर बनवाए। इससे करोड़ों लोगों की जिंदगी बदली।  
दो साल में पूरी दिल्‍ली को मिलेगा मालिकाना हक
राहुल ने यहां चुनावी वादे करते हुए कहा अगर दिल्‍ली में कांग्रेस की सरकार बनी तो हम हर व्‍यक्ति को छत का अधिकार देंगे। दो साल के भीतर पूरी दिल्‍ली को मालिकाना हक देंगे। दिल्‍ली को सपनों का शहर बताते हुए उन्‍होंने कहा कि यहां केवल अमीरों को सपने दिखते हैं, लेकिन गरीबों को भी सपने देखने का हक है। अगर कांग्रेस का सीएम बना, तो एक सप्‍ताह के अंदर ठेकेदारी को बंद कर ठेके पर काम कर रहे मजदूरों को नियमित करेंगे। छह महीने में बिजली डेढ़ रुपए प्रति यूनिट और कम दामों पर पानी लोगों को उपलबध कराएंगे।  
पेट्रोल के दाम घटने का फायदा जनता को नहीं मिला
राहुल ने रैली में विपक्ष पर भी हमला बोला। कहा कि मोदी जी ने लोकसभा चुनावों से पहले लोगों को बड़े-बड़े सपने बेचे। सवाल किया कि लेकिन 6-7 महीने बीतने के बाद भी क्‍या आपकी जिंदगी बदली? उन्‍होंने कहा, देश में महंगाई बढ़ी हुई है। यहा हालात तब है जब पेट्रोल के दाम 140 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 40 रुपए प्रति बैरल तक आ चुके हैं। महंगाई का सीधा जुड़ाव पेट्रोल के इंटरनेशनल दामों से है। अब प्रति बैरल दाम 100 रुपए तक घट चुके हैं, मगर उसका फायदा जनता को नहीं मिल रहा। सारा फायदा केवल मोदी के चार-पांच बिजनेसमेन दोस्‍तों को ही मिल रहा है। जब आपका नुकसान होता है, तो उन लोगों का फायदा होता है। केजरीवाल पर भी किया हमला, बोले-अब धरना क्यों नहीं करते हैं
44 वर्षीय कांग्रेस नेता ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि क्या अब भ्रष्टाचार खत्म हो गया, क्या दिल्ली में रेप के मामले नहीं बढ़ें हैं, तो कांग्रेस की सरकार के वक्त धरना देने वाले केजरीवाल और उनकी पार्टी अब क्यों नहीं धरना प्रदर्शन देते। राहुल ने कहा कि लोगों को न ही अरविंद केजरीवाल से फायदा मिलने वाला है और न ही मोदी से। वादे करना आसान है, लेकिन काम करना अलग बात है। कल बीजेपी ने नॉर्थ-ईस्‍ट के लोगों को विदेशी बता दिया। एक तरफ विकास की बात करते हैं, तो दूसरी तरफ सांप्रदायिक लड़ाई करवाते हैं। इसमें नुकसान केवल लोगों का होता है।
GoTvNews
नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से छेड़छाड़ का आरोप लगाने के बाद बुधवार को चुनाव आयोग पहुंचे अरविंद केजरीवाल से कहा गया कि वह वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी के प्रमाण और डीटेल्स दें। चुनाव आयोग बिना किसी सबूत के ईवीएम में बीजेपी के पक्ष में छेड़छाड़ के आरोप से खुश नहीं है और उसने मुलाकात के दौरान केजरीवाल के आरोपों को खारिज करते हुए सबूत देने के लिए कह दिया। न्यूज़ चैनल एनडटीवी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल से आयोग ने कहा कि उन्हें वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ के सूबत देने चाहिए। इसके साथ ही उन्हें सूचना दी गई कि सारी ईवीएम लेटेस्ट हैं और उनसे छेड़छाड़ संभव ही नहीं है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी पोलिंग बूथों के बाहर वोटरों को जागरूक करने वाले बैनर लगाना चाहती है। उन्होंने इस बारे में ट्विटर पर कहा, 'हम चुनाव आयोग से बूथों के बाहर हमें बैनर लगाने की अनुमति देने का आग्रह करते हैं, जिससे कि ईवीएम के बारे में वोटरों को शिक्षित किया जा सके।'
GoTvNews
नई दिल्ली: कथित फर्जी कंपनियों से चंदे के आरोप में आम आदमी पार्टी (आप) घिरती नजर आ रही है। 'आप' को चार संदिग्ध कंपनियों से मिले दो करोड़ रुपये के चंदे पर कठघरे में खड़ा करने वाले संगठन आवाम (आप वॉलंटियर्स ऐक्शन मंच) ने मंगलवार को दूसरा बड़ा आरोप लगाया। झुग्गी-झोपड़ियों के पते पर पंजीकृत इन कंपनियों से चंदे में मिली भारी रकम पर 'आप' ने सफाई दी थी कि उसे 50-50 लाख के चार चेक मिले थे और वह इससे ज्यादा नहीं जानती है। 'आप' की इस सफाई के जवाब में 'आवाम' ने दावा किया है कि दरअसल इन चारों कंपनियों का काम ही ब्लैक मनी को वाइट करना है और ये कंपनियां कैश लेकर उतनी रकम का चेक देने का धंधा करती हैं और बदले में अपना कमिशन लेती हैं। 'आवाम' ने अपने दावे के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन कंपनियों से मिले एक करोड़ के दो चेक भी दिखाए। हालांकि, आवाम के सदस्यों ने यह दावा किया कि उन्होंने बिना तारीख वाले चेक के लिए कोई पैसे नहीं दिए हैं।
GoTvNews
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के दफ्तर पर हमला हो गया। आरोप है कि करीब एक हजार वकीलों ने   नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के दफ्तर पर हमला हो गया। आरोप है कि करीब एक हजार वकीलों ने दिल्ली के कृष्णानगर इलाके में स्थित बेदी के दफ्तर पर हमला बोलकर तोड़फोड़ की। इस घटना के बारे में किरण बेदी ने ट्वीट कर जानकारी दी। बेदी ने ट्वीट में लिखा है,' कृष्णा नगर इलाके में स्थित मेरे बीजेपी के दफ्तर पर कुछ लोगों ने हमला किया है। कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। अपनी रैली को छोड़ कर मैं दफ्तर पर लौट रही हूं।' यह हमला शाम साढ़े पांच बजे के करीब हुआ। दिल्ली में बीजेपी के इसी दफ्तर पर सोमवार को वकीलों ने धावा बोला। दिल्ली में बीजेपी के इसी दफ्तर पर सोमवार को वकीलों ने धावा बोला।
 'रैली करते हुए आए वकीलों ने की तोड़फोड़'
 कृष्णानगर बीजेपी दफ्तर के प्रभारी रत्नेश विश्नोई ने आरोप लगाया है बीजेपी के दफ्तर पर हमला करने वाले वकील थे। उन्होंने कहा, '1000 से ज्यादा वकील रैली करते हुए आए और दफ्तर में घूस कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस हमले में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं, कई के सिर फट गए।' कहा जा रहा है कि प्रदर्शन करने वालों ने दफ्तर में आकर तोड़फोड़ की और बाहर रखीं गाड़ियों पर भी अपना गुस्सा निकाला। तोड़फोड़ करने के अलावा किरण बेदी के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने अभद्र नारेबाजी भी की है। बताया जा रहा है कि किरण बेदी से पुराने मामले को लेकर नाराजगी के चलते कई दिन से वकील विरोध प्रदर्शन करते आए हैं। सोमवार की शाम कड़कड़डूमा कोर्ट से निकलने के बाद वकील विरोध प्रदर्शन करते हुए बीजेपी दफ्तर पहुंच गए।  
किस घटना को लेकर नाराज हैं वकील
वर्ष 1988 में उत्तरी दिल्ली की डीसीपी रहते हुए किरण बेदी पर वकीलों पर लाठीचार्ज कराने का आरोप लगा है। कहा जाता है कि एक वकील को हथकड़ी लगाने के विवाद हो गया था, जिसके बाद वकील विरोध-प्रदर्शन करने लगे थे। प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया था।  
बीजेपी ने की निंदा
 इस बीच, किरण बेदी के चुनावी दफ्तर पर हमले की बीजेपी ने निंदा की है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। रैली निकाल कर किसी के दफ्तर में घुस कर हमला करना ठीक नहीं है।
GoTvNews
नई दिल्ली: 'आवाम' नाम के एक गुमनाम संगठन ने सबूतों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) पर बड़ा आरोप लगाया है। एनजीओ आवाम के मुताबिक 'आप' ने फर्जी कंपनियों से 2 करोड़ रुपये चंदा लिया है। एनजीओ का कहना है कि 'आप' ने हेम प्रकाश नाम के एक ही शख्स से अलग-अलग चार कंपनियों के जरिए चंदा लिया है। चारों कंपनियों से 50-50 लाख रुपये 'आप' को चंदे में मिले हैं और चौंकाने वाली बात यह है कि इन सभी का रजिस्टर्ड पता झुग्गियों में है। सभी ट्रांजैक्शन पिछले साल अप्रैल के बताए जा रहे हैं। इस संगठन की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए गोपाल गोयल ने आशंका जताई है कि आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए टिकट बेचे थे, जिसका पैसा इस तरह से लिया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह जांच के लिए तैयार है।
GoTvNews
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां के द्वारका इलाके में चुनावी रैली की। आप और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, '' दोनों सुबह उठकर तय करते हैं कि आज कौन-सा झूठ बोलें, ताकि सनसनी मचे। झूठे वादे करने और झूठ बोलने की प्रतिस्पर्धा हो रही है। इस चुनाव में झूठ का जितना सहारा लिया जा रहा है, उतना कभी नहीं हुआ। टीवी में जगह बनाने के लिए सरकार नहीं चलानी होती, सरकार चलानी होती है लोगों के दिलों में जगह बनाने के लिए।'' मोदी ने यह भी कहा, ''आपने जो दिया है, विकास करके लौटाना है। यहां की समस्या को दूर करने लौटाना है। इसलिए मुझे आप सेवा करने का मौका दिया। दिल्ली को संवेदनशील सरकार की जरूरत है। दिल्ली में यहां की धरती से जुड़े लोगों की जरूरत हैं। ऐसे लोगों की जरूरतें हैं, जिन्होंने दिल्ली के सामान्य लोगों की सेवा में जिंदगी बिताई है।'' मोदी ने जनता से पूर्ण बहुमत वाली बीजेपी सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा, '' इस बार गलती से भी आधा-अधूरा मत करना। दिल्ली का एक साल बिगड़ गया। दिल्ली पच्चीस साल पिछड़ गया। दिल्ली को आगे बढ़ाना है तो पूर्ण बहुमत वाली बीजेपी सरकार लानी होगी।'' मोदी ने दिल्ली में गरीबों को झुग्गियों की जगह पक्के मकान देने और पानी, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी करने का भी वादा किया। पेट्रोल-डीजल की कम होती कीमतों का श्रेय लिया मोदी ने पेट्रोल-डीजल की कम होती कीमतों का श्रेय भी लिया और विरोधियों पर निशाना भी साधा। मोदी ने कहा, ''मेरी आलोचना करने वाले कहते हैं कि यह मोदी का नसीब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो रही हैं। मैं कहता हूं कि अगर नसीब से पैसा बचता है तो बदनसीब की क्या जरूरत है? मेरे नसीब से पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है तो हर्जा क्या है?'' बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की गिरती कीमतों की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमत में आई कमी का बीजेपी और मोदी द्वारा श्रेय लेने की वजह से विपक्षी पार्टियां निशाना साधती रही हैं। मोदी ने कहा कि लोगों ने उनकी यह कहकर आलोचना की कि उन्हें विदेश नीति की समझ नहीं है। मोदी बोले, ''ये मैं भली-भांति जानता हूं कि विश्व में भारत का लोहा कैसे मनवाया जाए, क्योंकि मैं अपने देश को जानता हूं।'' मोदी ने यह भी कहा, ''मैंने विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ा है, मैं सरकार भी इसी एजेंडे पर चलाता हूं। सभी समस्याओं का विकास ही इलाज है।'' पानी की समस्या दूर हुई: मोदी मोदी ने कहा, ''मैं असली द्वारका वाला हूं, पर अब असली दिल्लीवासी हो गया हूं। आपको याद होगा कि पिछले चुनाव में मैं यहां आया था और उस समय मैंने आपकी पानी की समस्या का जिक्र किया था। सामान्य तौर पर, राजनीतिज्ञों द्वारा वादे करना और वादे भुला देने की एक परंपरा बन गई है। लेकिन आपको याद दिलाता हूं कि मैंने यहीं द्वारका में आपसे पानी की समस्या की चर्चा की थी। आपने जैसे ही हमने सेवा का मौका दिया और हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनी तो आपकी पानी की समस्या को खत्म किया। एक समय था, जब दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी। हरियाणा की सरकार किसानों को और दिल्ली की सरकार यहां की जनता को पानी के मुद्दे पर एक-दूसरे के खिलाफ भड़काती थी। इस तरह की राजनीति कांग्रेस करती रही है।'' मोदी ने यह भी कहा कि इतने सालों में देश में गरीबी इसलिए नहीं मिटी, क्योंकि देश की गरीबी में ही राजनीति की सलामती है। इन लोगों को आपके जीवन की सलामती की चिंता नहीं है। कल भी साधा था आप और कांग्रेस पर निशाना इससे पहले, मोदी शनिवार को पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा में हुई रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां मोदी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि मुफ्त चीजों का वादा करने वालों और झूठ बोलने वालों से बचें। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए पीएम मोदी की चार रैलियां प्रस्तावित हैं। द्वारका में मोदी की यह दूसरी रैली है। इस रैली के लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।
GoTvNews
नई दिल्ली दिल्ली में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस के चुनाव अभियान को तेज करते हुए बदरपुर रैली में पीएम मोदी और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। सोनिया ने मोदी को जहां उनके चुनावी वादे याद दिलाए, वहीं आप और केजरीवाल पर 'धरना वाली पार्टी' और 'जिम्मेदारी से भागने वाले' कहकर कटाक्ष किया। मोदी पर निशानाः सोनिया ने मोदी के लोकसभा में किए गए चुनावी वादों को खोखला बताया। उन्होंने मोदी से सवाल करते हुए कहा, 'कहां हैं वह काला धन जिससे हर नागरिक को 15-15 लाख रुपये दिए जाने थे, कहां है वह रोजगार जो हर युवक को मिलना था, कहां हैं वे कदम जिनसे महंगाई कम होनी थी? उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने जनता के हित में कई क्रांतिकारी कानून बनाए थे। फूड सिक्यॉरिटी बिल इसमें से एक था। लेकिन मोदी सरकार अब इस कानून में ऐसा बदलाव लाने की तैयारी में है, जिससे कई लोग इससे वंचित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज किसानों को उपज की सही कीमत नहीं मिल रही, साथ ही ऑर्डिनेंस के जरिए किसी की भी जमीन अधिग्रहीत करने का रास्ता खोल दिया गया है।' केजरीवाल पर कटाक्ष: सोनिया ने रैली में केजरीवाल पर कुर्सी छोड़कर भागने वाला कहकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने अच्छे शासन के लिए समर्थन दिया था, लेकिन नतीजा कुछ और निकला। जिनको हमने समर्थन दिया, वे डेढ़ महीने भी सरकार नहीं चला पाए, जिम्मेदारी छोड़कर चले गए।' उन्होंने आम आदमी पार्टी पर दिखावे की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस धरनावाली पार्टी से सतर्क रखने की जरूरत है। देश नारों से नहीं चलता, भावना से आगे बढ़ता है। मनमोहन, शीला की तारीफः सोनिया ने अपने भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के कार्यकाल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 15 साल के दौरान कांग्रेस ने चौड़ी सड़कें, फ्लाईओवर, मेट्रो की सुविधा, सीएनजी, 24 घंटे बिजली, हजारों किलोमीटर लंबी पाइपलाइनें और झुग्गीवालों को पक्के मकान दिए। वहीं मनमोहन सरकार में कई ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम उठाए गए थे।
GoTvNews
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने एक रैली में बीजेपी की सीएम कैंडिडेट किरन बेदी के खिलाफ अश्लील टिप्पणी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह उनके खिलाफ आरोप साबित कर दे, तो वह राजनीति छोड़ देंगे। बीजेपी ने विश्वास की टिप्पणी को अश्लील बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस पूरे विवाद पर कुमार विश्वास ने कहा कि उनकी स्पीच को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत करने वालों को उनके भाषण को ठीक से सुनना चाहिए। भाषण में कहीं भी उन्होंने किरन बेदी का नाम नहीं लिया था। विश्वास ने कहा, 'आज सभी रैलियों की रिकॉर्डिंग होती है। मुंडका की उस रैली में भी 19 कैमरे थे। चुनाव आयोग का भी कैमरा था। मैंने कहीं भी किरन बेदी के खिलाफ कोई कॉमेंट किया हो तो मैं किरन बेदी को चैलेंज करता हूं... पूरी रैली में मैंने उनके नाम के साथ कोई कॉमेंट नहीं किया है।' विश्वास ने कहा कि अगर कोई भी साबित कर दे कि किरन बेदी के खिलाफ मैंने कोई कॉमेंट किया है तो या तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा या बेदी राजनीति छोड़ दें। बीजेपी पर हमला बोलते हुए विश्वास ने कहा कि किरन बेदी जी अगर मेरे खिलाफ एफआईआर करवाने गई हैं, तो उन्हें मोदी के रेप के आरोपी मंत्री के खिलाफ भी कार्रवाई करवानी चाहिए। विश्वास के भाषण का वह अंश जिस पर हो रहा है विवाद 'पिछले तीन साल से भाजपाई अरविंद केजरीवाल में कमियां खोज रहे हैं। दो कमियां मिलीं इन भाजपाइयों को। अरविंद केजरीवाल के दो अपराध हैं, एक तो मफलर पहनता है...भाई तेरा छीन लिया क्या। दूसरा, भाजपाई कहते हैं कि खांसता बहुत है, मैंने कहा तुझे इसके बेडरूम में सोना है। भई, खांसता है तो इसके घर वालों को समस्या होगी। दवाइयों की समस्या होगी। ये दो समस्याएं खोज कर लाए हैं भाजपाई।'
GoTvNews
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पहली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल पर चालाक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की कहानी सुनाकर हमला बोला। मोदी ने इस कहानी के जरिए आप पर दिल्लीवालों से झूठे वादे करने का आरोप लगाया। मोदी ने अपने पूरे भाषण में आप और केजरीवाल का नाम नहीं लिया, लेकिन निशाने पर वही थे। मोदी ने कहानी सुनाते हुए कहा, 'मुझे कोई बता रहा था कि एक चतुर ऑटो रिक्शा वाला था। बहुत बुद्धिमान था। बात को नए तरीके से कहना, कैसे कहना, लोगों की आंख में पलभर के लिए धूल झोंकना, इसमें वह बड़ा माहिर था। उसने अपने ऑटो रिक्शा पर बोर्ड लगाया था कि मुफ्त में रिक्शे में बैठिए। कोई भी बाहर का व्यक्ति आता तो उसे बहुत सेवा भाव वाला समझता। वे उसके ऑटो में बैठ जाते थे। फिर बताते थे कि वहां जाना है तो वह ले जाता था। जब रिक्शे से उतरने लगते तो ड्राइवर पैसे मांगता था। लोग कहते कि भाई तुमने तो बोर्ड लगाया है कि रिक्शे में बैठना मुफ्त है। वह कहता- सही बात है। बैठना मुफ्त में, लेकिन उतरना पैसे देकर के।' इसके बाद आम आदमी पार्टी का नाम लिए बगैर मोदी ने कहा, 'मुझे बताइए यह महंगा सौदा दिल्ली का भला करेगा और क्या दिल्ली भाग्य बदलेगा। एक बार झूठ बोलकर चल जाता है, लेकिन बार-बार लोगों की आंख में धूल झोंककर कोई सफलता हासिल नहीं कर सकता है।'
GoTvNews
नई दिल्ली. अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि दिल्ली में तीन दिनों तक रहने के कारण राष्ट्रपति बराक ओबामा के जिंदगी के छह घंटे कम हो गए। दिल्ली में वायु प्रदूषण का उल्लेख करते हुए अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट आई है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा है और इसका असर ओबामा की सेहत पर पड़ सकता है। रिपोर्ट में दावा कि गया है विश्व में सबसे जयादा पीएम 2.5-थिनी दिल्ली की वायु में है, हवा में इस जहरीले कणों के चलते सांस संबंधी बीमारियां, लंग्स कैंसर और हर्ट अटैक होता है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है, 'ओबामा ने तीन दिनों के दौरे के दौरान दिल्ली का पीएम 2.5 लेवल औसतन 76-84 माइक्रोग्राम्स प्रति क्यूबिक मीटर के बीच था।' यह आंकड़ा भारत के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने संग्रह किया है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के सांख्यिकीविद डेविड स्पीगलहैल्टर का कहना है कि इस प्रदूषण के हिसाब से एक दिन में ओबामा की जिंदगी के दो घंटे कम हुए। डेविड स्पीगलहैल्टर को प्रदूषण से पैदा होने वाले खतरों के आकलन में विशेषज्ञता हासिल है। स्पीगलहैल्टर का कहना है कि इस प्रदूषण से उतनी ही हानि हुई है जितनी की एक दिन में आठ सिगरेट पीने से होती है। इसी प्रदूषण के बीच ओबामा दिल्ली में रिपब्लिक डे परेड देखने के लिए दो घंटे तक खुले बैठे थे। ओबामा के आने से पहले ही अमेरिकी अधिकारियों द्वारा दिल्ली के वायु प्रदूषण को लेकर चिंता जाहिर की गई थी। खबरें थीं कि दिल्ली में अमेरिकी दूतावास की ओर से 1800 स्वीडिश एयर प्यूरीफायर्स खरीदे गए थे। संयोग की बात है कि अमेरिका दुनिया में कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है, जबकि भारत इस मामले में तीसरे स्थान पर है।
Older Posts Home
Bookmark and Share

Enter your email address to get free subscription:

विज्ञापन बुक करने के लिए संपर्क करें - 9266788868 <............> विज्ञापन बुक करने के लिए संपर्क करें - 9266788868 <................> विज्ञापन बुक करने के लिए संपर्क करें - 9266788868
  • ताजा खबर
  • सुपरहिट
  • मसालेदार
  • फोटो
  • लेखक

BBC News - Home

Loading...

CNN.com

Loading...

Reuters: World News

Loading...
2010 GoTvNews. All rights reserved.
Designed by GoTech
state anna delhi bollywood world sports cricket business kanchan narendra modi arvind kejriwal up congress politics bihar anna hazare crime rajasthan america interesting bomb blast good news pakistan rahul gandhi salman khan gujrat 2g scam astrology kiran bedi manmohan singh mayawati team anna uttrakhand chidmbram delhi police government pictures pranab mukerjee sonia gandhi high court mumbai ramdev ranchan srivastava relationship CBI asia curroption harayana jammu kashmir kapil sibbal karnatak lifestyle petrol prashant bhushan terrorist agra bhuvan chand khanduri china l k advani ncr nishank patna railway sachin tendulkar technology wikileaks RTI Shehla Masood amir khan bhim nagar earthquake film review govinda independence day inflation jokes lalu lokpal milk mp new district nitesh kumar noida nude panchil nagar pm prabudh nagar rathyatra reddy brothers rekha sambhal sameer sikkim sonia sushma swaraj swami agniwesh tv DU IAS NSUI US ambala ap aquarius berut bsp cabinet ministers candel march capital punishment capricorn child traficking chili demonstration dhoni digvijay singh europe fardin khan gangtok germany goa gulzar hazare health horoscope incomtax indonatia jailalita janlokpal jharkhand kangna ranawat kerela kumar viswas land scam libra loan lokayukt loksabha maneesha koirala manish tiwari manmohanm maval medanta hospital mobile mobile network mother dairy mulayam singh newyork nucliar weapon ompuri onion padmnab swami tample pawan bansal pisces planning comission poverty prepayment charges price rise priya dutt property pune farmers ra.one ramgopal varma rape rashid alvi riots robart wadra sagitarius samajwadi party sanskriti mantri satish mishra scorpio sex tax shahi imam sharukh khan shila dixit shivshanker verma shreas talpade slut walk sonbhadra soumitra sen subhash pandey syria tamil nadu tantrik tarun vijay taurus thiland tibbat tihar jail toothpast traitor treasure world`s most wrong number
विज्ञापन बुक करने के लिए संपर्क करें - 9266788868 <............> विज्ञापन बुक करने के लिए संपर्क करें - 9266788868 <................> विज्ञापन बुक करने के लिए संपर्क करें - 9266788868 Politics, news, sonia gandhi, rahul gandhi, barak obama, no sex, no xxx, hot, no sexy, pakastan, america, narendra modi, anna hazare, india, asia, google is the best search ingine, powerfull,