74 साल के अन्ना हजारे ने यूट्यूब(youtube.com)पर एक वीडियो के जरिए लोगों से अपील की है। इस वीडियो में अन्ना ने कहा है कि मैं हिसार के लोगों से अपील करता हूं कि वो कांग्रेस के पक्ष में वोट न करें। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी जनलोकपाल विधेयक पास कराने के लिए तैयार नहीं है लिहाजा उसके प्रत्याशी को हराया जाना चाहिए।
अन्ना टीम के किरण बेदी, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, प्रशांत भूषण, रोड शो करेंगे। फिलहाल कांग्रेस के पास इसका कोई तोड़ नहीं है। अन्ना की इस ललकार को कांग्रेस सासंद नवीन जिंदल की नाक का सवाल माना जा रहा है। माना जा रहा है कि अन्ना की चाल के जवाब में जिंदल फिल्मी सितारों को मैदान में उतार सकते हैं।
हरियाणा के हिसार की नारनौंद विधानसभा सीट से विधायक सरोज ने 2009 में विधानसभा के पुनर्मतदान के दौरान ड्यूटी कर रही महिला सिपाही को थप्पड़ मारा था। हांसी के मजिस्ट्रेट सतीश जांगरा ने विधायक सरोज
RLD री की एकमात्र महिला विधायक हैं सोरज
पर 5700 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। एक अन्य व्यक्ति को इस मालमे मे एक महीने जेल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट वेदपाल नाम के पुलिस ASI को भी दो साल जेल की सजा सुनाई है। वेदपाल सरोज का रिश्तेदार है। इसके अलावा इस मामले में दो और लोगों को अंतरिम जमानत दे दी गई है।
फिरोजपुर के छावनी क्षेत्र में रहने वाली यह लड़की एक निजी स्कूल में कक्षा छठी की छात्रा है। परिवार वालों को भी बच्ची के गर्भवती होने का पता अंतिम समय तक नहीं चला। पुलिस बयानों में नबालिग लड़की के परिजनों ने बताया कि उन्हें तो अपनी बेटी के पेट में रसोली होने की आशंका थी। जिसका वह पिछले काफी समय से इलाज करवा रहे थे।
उन्होंने बताया कि उन्हें असलियत का पता कल रात चला जब अचानक बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां एक बच्चे को जन्म दिया। उधर, इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। संबंधित डाक्टर व स्टाफ किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं।
पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर , शुक्रवार देर शाम पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। इनमें से एक पीड़िता के स्कूल में 11 वीं क्लास में पढ़ता है। बाकी दोनों 9 वीं और 10 वीं के स्टूडेंट्स हैं। थाना इंचार्ज नरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दूसरी तरफ , पूछताछ में पीड़िता ने एक सहपाठी पर कुछ दिन पहले धमकी देने का भी आरोप लगाया है। जिसके बाद परिवार के लोगों ने स्कूल प्रिंसिपल से उसकी शिकायत की थी। नरेंद्र सिंह ने बताया कि धमकी देने वाले छात्र की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द उसका पता लगाया जाएगा।
थाना एसजीएम नगर एरिया में रहने वाली रानो ( बदला हुआ नाम ) ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी शिखा ( बदला हुआ नाम ) एरिया के ही एक स्कूल में पढ़ती है। बुधवार शाम करीब 4 बजे वह कोचिंग सेंटर जा रही थी। शिखा जब चिमनी बाई धर्मशाला के पास पहुंची , तो एक लाल रंग की कार उसके पास आकर रुकी। उसमें से उतरे दो लड़कों ने उसे जबर्दस्ती कार में डाल दिया। कार में उनके अलावा एक और युवक था , जो कार ड्राइव कर रहा था।
आरोप है कि युवक शिखा को कार में घुमाते रहे और उसे डराते रहे। चलती कार में दो युवकों ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी उसे सूरजकुंड रोड पर एक आश्रम के पास उतारकर फरार हो गए। आरोपियों ने शिखा को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिखा ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।