मुंबई, फिल्म अभिनेता गोविंदा को एक शख्स को थप्पड़ मारना महंगा पड़ सकता है। अदालत ने गोविंदा को सम्मन जारी किया है। फिल्म 'मनी है तो हनी है' की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने एक शख्स को कथित रूप से थप्पड़ मारा था।
इसके बाद शिकायतकर्ता संतोष राय ने गोविंदा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में इसकी शिकायत की थी। गोविंदा को भेजे गए समन में साफ कहा गया है कि आरोपों का जवाब देने के लिए गोविंदा की मौजूदगी अनिवार्य है।
पीड़ित राय ने कहा कि उनके द्वारा मामला दर्ज कराए जाने के बाद पहली बार गोविन्दा को समन भेजा गया है। गोविन्दा को 4 अक्तूबर को खुद या अपने प्रतिनिधि के माध्यम से अदालत में पेश होना होगा।

खार पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर मंगेश पोटे ने बताया कि निर्माता प्रवीण खन्ना ने एक लिखित शिकायत में गोविंदा पर 24 अगस्त को उनसे गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार यह वाकया पालिनाका में हुई आईएमपीपीए की बैठक के दौरान हुआ था। पोटे ने बताया कि इस मामले में अभी तक गोविंदा को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोविंदा ने खन्ना के साथ एक फिल्म का करार किया है, मगर अभी तक उन्हें शूटिंग की तारीखें नहीं दी हैं।