मदर डेयरी मुताबिक, टोंड बल्क वेंडेड (टोकन वाले दूध), डबल टोंड और स्किम्ड मिल्क के दामों में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अब टोकन वाले दूध का दाम 27 रुपये लीटर होगा। वहीं डबल टोंड दूध 25 रुपये लीटर तथा स्किम्ड मिल्क 21 रुपये लीटर मिलेगा। मदर डेयरी रोज दिल्ली में करीब 30 लाख लीटर दूध बेचती है। मदर डेयरी ने कहा है कि उसे दूध के दामों में खरीद लागत बढ़ने की वजह से बढ़ोतरी करनी पड़ रही है। इससे पहले अमूल ब्रैंड ने अगस्त के पहले हफ्ते में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था।
Showing posts with label mother dairy. Show all posts