
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गुरूवार को भूकंप प्रभावित राज्य सिक्किम का दौरा करेंगे और पीडितों के हालात जानेंगे। प्रधानमंत्री पहले बागडोगरा जाएंगे जहां से प्रभावित इलाके का हवाई दौरा करते हुए गंगटोक पहुंचेंगे। गंगटोक में मनमोहन सिंह अस्पताल जाकर भूकंप में घायलों से मिलेंगे।
GoTvNews
इसके बाद सिक्किम सरकार एक प्रजेटेशन देकर उन्हें भूकंप के बाद के हालात की जानकारी देगी। इसके बाद प्रधानमंत्री आज ही दिल्ली लौट आएंगे।
भूकंप पीडितों के हाल जानने सिक्किम पहुंचे प्रधानमंत्री - pm manohan singh

दिल्ली, पूर्व व उत्तर भारत में जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.9 बताई जा रही है। इस भूकंप का केंद्र सिक्किम की राजधानी गंगटोक बताया जा रहा है। गंगटोक में ही भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान का भी अंदेशा है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग से फोन पर भूकंप से हुए नुकसान की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने हर तरह की मदद पहुंचाने का भी भरोसा दिया है।
सिक्किम की राजधानी गंगटोक था भूकंप का केंद्र
भूकंप से गंगटोक की बिजली ठप हो गई...और कुछ इमारतें गिरने की भी खबर है। भारत के कई इलाकों के अलावा इस भूकंप के झटके नेपाल व भूटान के कई इलाकों में महसूस किए गए। इससे पहले 8 सितंबर को भी उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.6 थी।