आमिर ने कहा कि जब तक यह बिल पास न हो जाए, हर हिंदुस्तानी की इसपर नजर रहनी चाहिए। देश की जनता सांसदों की ओर देख रही है कि वे इस बिल को कितना मजबूत बनाते हैं। जन लोकपाल बिल को संसद में पेश किए जाने की अन्ना की मांग का पुरजोर समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि आखिर कानून तो संसद ही बनाएगी इसलिए अन्ना चाहते थे कि बिल संसद में रखा जाए और उसपर बहस हो।
आमिर ने कहा,'मैंने जनलोकपाल बिल पढ़ा है, दूसरे बिलों से उसका अंतर भी समझा है। मैं अपनी सांसद प्रिया दत्त से कहूंगा कि मैं अन्ना के बिल को सपोर्ट करता हूं, आप भी करिए।'
0 comments