12 दिन तक भूखे रहने की वजह से अन्ना का वजन करीब साढ़े सात किलो कम हो गया.. इसके बाद उन्हें गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। अन्ना ने नारियल पानी और शहद से अपना अनशन तोड़ा। हॉस्पिटल में भी अन्ना को पहले लिक्विड और फिर हल्का ठोस खाना दिया गया।
अन्ना को छुट्टी दिए जाने से पहले उनके स्वास्थ्य की निगरानी करने वाले डॉक्टरों में से एक यतिन मेहता ने बताया था, '12 दिनों के अनशन के तीन दिन बाद अन्ना हजारे का स्वास्थ्य सुधर रहा है। वह अब इडली, चावल और दाल जैसे हल्का ठोस भोजन ले रहे हैं।'
डॉक्टरों ने बताया था, 'उनका ब्लड प्रेशर 141/90 है जो सामान्य है और वह स्वास्थ्य सुधरने के संकेत दे रहे हैं।'
0 comments