स्थानीय समन्वय समितियों के अनुसार बशर सत्ता गत पांच महीने से जनविद्रोह का सामना कर रही है। सुरक्षा बलों की सबसे अधिक संख्या दमिश्क के उपनगरीय क्षेत्रों पूर्वी शहर दीर इल जौर और तटवर्ती शहर लताकिया शामिल है। इसके साथ ही छिटपुट गोलीबारी की भी सूचना है।
इस सैन्य अभियान से एक दिन पहले गत शुक्रवार को सीरियाई सुरक्षा बलों ने पवित्र रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को सड़कों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गोलीबारी करके कम से कम दो प्रदर्शनकारियों की हत्या कर दी थी। इस संघर्ष ने अब हिंसक रूप धारण कर लिया है क्योंकि दोनों पक्ष में किसी ओर से झुकने के संकेत नहीं मिल रहे हैं।
0 comments