नई दिल्ली... आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव भी अन्ना हजारे के साथ अनशन करने को तैयार हैं, पर उनकी एक शर्त है। लोकपाल बिल पर विचार कर रही संसद की स्थायी समिति के सामने जब अन्ना अपना पक्ष रखने पहुंचे तो समिति के सदस्य लालू ने उनसे कहा कि आप लोकपाल को यह अधिकार देने की मांग करें कि वह अमीरों से सारा पैसा जब्त करके उसे गरीबों में बांट दे। इस मांग के समर्थन में मैं भी अनशन करूंगा।
सूत्रों ने बताया कि हजारे ने बुधवार को समिति के सामने पीएम, उच्च न्यायपालिका और संसद में सांसदों के आचरण को लोकपाल के दायरे में लाने की मांग नहीं रखी। हजारे और साथियों ने कहा कि वे इस विषय में तैयारी करके वापस समिति के सामने आएंगे।
0 comments