बैंकॉक.थाईलैंड की संसद ने शुक्रवार को यिंगलक शिनावात्रा को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुन लिया। समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवोस्ती' के अनुसार, यिंगलक (44) को 500 सदस्यों वाली संसद में 296 मत मिले। वह पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की बहन हैं, जिनकी सरकार का सेना ने 2006 में तख्ता पलट दिया था।
थाकसिन इस वक्त दुबई में निर्वासित जीवन जी रहे हैं। उन पर अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप है। उम्मीद की जा रही है कि यिंगलक की फेउ थाई पार्टी थाकसिन के लिए आम माफी की घोषणा करेगी, लेकिन यिंगलक ने कहा है कि यह प्राथमिकता नहीं होगी।
0 comments