इंग्लैंड की टीम ने भारत से लॉर्ड्स और ट्रेंट ब्रिज में सीरीज के शुरू के दो टेस्ट जीत कर चार मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। स्वान ने कहा कि उनकी टीम 4-0 से जीत सकती है। 'डेली टेलीग्राफ' ने स्वान के हवाले से लिखा, 'मुझे लगता है कि 4-0 से जीतना संभव है। काफी चीजें हमारे पक्ष में जानी चाहिए लेकिन अगर ऐसा हुआ तो यह लक्ष्य बनाना अच्छा है। केवल हम ही इसे 4-0 से जीत सकते हैं।'
उन्होंने कहा, 'हम सीरीज के शुरू के दो टेस्ट मैचों में जिस तरह खेले वह बेजोड़ प्रदर्शन नहीं था । इसके बावजूद हम आसानी से जीतने में सफल रहे। अगर हम सुधार करें और सब कुछ सही करें तो हमें हराना काफी मुश्किल होगा।'
भारत के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में अब तक अपनी रंगत दिखाने में नाकाम रहे स्वान ने कहा कि जब वह अच्छा प्रदर्शन नहीं करते तो उनके जेहन में अजीबोगरीब ख्याल आने लगते हैं। स्वान ने मजाकिया लहजे में कहा, 'जब मैं छह घंटे के दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं करता तो मेरे जेहन में अजीब बातें आने लगती हैं।'
उन्होंने कहा, 'मुझे महसूस होता था कि मुझे अब वापस स्लिप में फील्डिंग करनी चाहिए। मैंने ट्रेंट ब्रिज में घटिया बोलिंग की, लेकिन उन्होंने एजबेस्टन की मददगार पिच पर बेहतर प्रदर्शन करूंगा।' स्वान ने ट्रेंट ब्रिज में इयान बेल के अजीब रनआउट को याद किया। उन्होंने खुलासा किया कि मेजबान कप्तान एंड्रू स्ट्रॉस और कोच एंडी फ्लावर के भारत से आग्रह करने के बाद बेल को दोबारा खेलने के लिए बुलाने से पहले इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में सब कितने भ्रम में थे।'
0 comments