एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में वरुण ने कहा कि वह अन्ना की मुहिम में पूरी तरह उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध के लिए जगह न मुहैया कराना सरकार की गैरजिम्मेदारी है। वह इस आंदोलन को दबाना चाहती है, इसलिए अन्ना को जंतर मंतर पर अनशन की इजाजत नहीं दे रही।
वरुण गांधी ने पेशकश की कि अन्ना हजारे को अनशन के लिए वह अपनी तरफ से जगह मुहैया करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अन्ना चाहें तो उनके घर या दफ्तर का भी इस्तेमाल इस काम के लिए कर सकते हैं।
0 comments