मामला कुछ इस तरह से है। ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह शराब की कंपनी सीग्राम के प्रॉडक्ट रॉयल स्टैग के एक विज्ञापन में आते हैं। अब उस विज्ञापन का मजाक उड़ाते हुए एक विजय माल्या की कंपनी का नया विज्ञापन आया है। यह विज्ञापन मैक्डॉवल के नंबर वन प्लेटिनम के लिए है। इससे नाराज भज्जी ने अपने वकील से एक नोटिस भिजवाया है। इसमें यूबी ग्रुप के चेयरमैन विजय माल्या को भी एक पक्ष बनाया गया है।
नोटिस में कहा गया है कि मैक्डॉवल का यह विज्ञापन अपमानजनक है। यह सिख समुदाय की भावनाओं को भी चोट पहुंचा रहा है। नोटिस में कहा गया है कि कंपनी इसके लिए भज्जी और उसके परिवार वालों से माफी मांगे और सभी अखबारों तथा चैनलों में इस आशय के विज्ञापन दें। इस नोटिस में हरभजन सिंह की ओर से उनकी माता अवतार कौर ने दस्तखत किया है। इसमें एक लाख रुपए की भी मांग की गई है।
मैक्डॉवल के इस विज्ञापन में दिखाया गया है कि भज्जी से मिलती-जुलती शक्ल का एक युवक एक कारखाने में काम कर रहा है और वह हर चीज कोल बड़ा बना देता है, मेक इज लार्ज की तर्ज पर। दिलचस्प बात यह है कि इस विज्ञापन में भारत के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी हैं।
देखना यह है कि इस नोटिस का माल्या की कंपनी क्या जवाब देती है।
0 comments