इस सिलसिले में कंपनी की तरफ से बताया गया है कि बीएसएनएल फोनधारक देश में वीओआईपी के जरिए 40 पैसे प्रति मिनट ऑडियो कॉल और दो रुपए प्रति मिनट के हिसाब से वीडियो कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा वीडियो टेलीफोन को प्रोजेक्टर और एलसीडी टीवी के जरिये जोड़कर एक से अधिक लोग बातचीत कर सकते हैं।
बीएसएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राकेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि इस सेवा से चालू वित्त वर्ष में 10 लाख ग्राहक जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि ग्राहक भारत से बाहर किसी भी लैंडलाइन, मोबाइल या आईपी फोन पर ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते हैं। लेकिन भारत में केवल आईपी से आईपी पर ही कॉल किया जा सकेगा।
0 comments