खार पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर मंगेश पोटे ने बताया कि निर्माता प्रवीण खन्ना ने एक लिखित शिकायत में गोविंदा पर 24 अगस्त को उनसे गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार यह वाकया पालिनाका में हुई आईएमपीपीए की बैठक के दौरान हुआ था। पोटे ने बताया कि इस मामले में अभी तक गोविंदा को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोविंदा ने खन्ना के साथ एक फिल्म का करार किया है, मगर अभी तक उन्हें शूटिंग की तारीखें नहीं दी हैं।
0 comments