तिवारी ने कहा, 'मैं जानता हूं कि मेरी कुछ टिप्पणियों ने हजारे को आहत किया है। मैं इसके लिए खेद जताता हूं और देश के नागरिक के रूप में उनसे अनशन तोड़ने की अपील करना चाहूंगा।' गौरतलब है कि 14 अगस्त को कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने अन्ना हजारे पर सीधा निशाना साधा था और उन्हें करप्ट बताया था। उन्होंने उनके लिए तू-तड़ाक वाली भाषा इस्तेमाल की थी। उन्होने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि बाबू किशन राव उर्फ अन्ना तुम सिर से पांव तक भ्रष्टाचार तक डूबे हो। उन्होंने जस्टिस पी.वी. सावंत की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि अन्ना के हिंद स्वराज ट्रस्ट में 2.20 लाख रुपये का अनियमितता पाई गई थी। उनके इस बयान पर काफी बवाल मचा था।
मनीष तिवारी के खिलाफ होगा मुकदमा

0 comments