सोनिया गांधी की अज्ञात बीमारी और फिर ऑपरेशन को गुप्त रखने में कांग्रेस पूरी तरह नाकाम साबित हुई। ये कांग्रेस के सफल मीडिया मैनेजमेंट का जीता जागता उदाहरण है। मैमोरियल स्नोल कैटरिंग कैंसर सेंटर में ऑपरेशन कराने के बाद सोनिया गाँधी अपने कुनबे के साथ न्यूयॉर्क के प्लस मैनहैट्टन अपॉर्टमेंट में रह रही हैं। इस अपार्टमेंट में रहने का हर रोज का खर्च 18 लाख रुपए का है।
जनता पार्टी अध्यक्ष और पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की मानें तो सोनिया गांधी और उनके कुनबे पर रोजाना 40 हजार डॉलर खर्च किए जा रहे हैं। स्वामी ने सोनिया गांधी पर हो रहे खर्च को लेकर ट्विटर पर सवाल खड़े किए हैं।
ये वही सोनिया गांधी हैं जो दाल रोटी की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताती हैं और मनमोहन सिंह को दामों पर काबू करने के लिए चिट्ठी लिखती हैं। ये वही सोनिया गांधीं हैं जिन्होंने शशि थरूर की मंत्रिमंडल से इसलिए छुट्टी कर दी कि वो इक्नॉमिक क्लास को कैटल क्लास कहते थे।
0 comments