फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के ट्रेलर में विद्या बालन अपने अब तक के सबसे बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं| उन्होंने फिल्म में दक्षिण की सोफ्ट पोर्न स्टार सिल्क स्मिता का किरदार निभाया है|
हालांकि विद्या को इस बात की चिंता नहीं कि इस फिल्म को करने के बाद उन पर भी सॉफ्ट पोर्न स्टार का ठप्पा न लग जाए जैसा सिल्क स्मिता के साथ हुआ था|
हाल ही में जब विद्या से बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस सम्भावना से इंकार करते हुए कहा,मैं एक एक्टर हूं और फिल्म में अपना किरदार निभा रही हूं इसलिए मुझे ऐसा नहीं लगता कि वैसा किरदार निभाकर मुझे भी वैसा ही कहा जाने लगेगा|
मैं यही आशा करती हूं कि यह एक अभिनेत्री के तौर पर मेरे करियर में नए आयाम जोड़े|यह फिल्म बालाजी के प्रोडक्शन में बनी है और इसके निर्देशक मिलन लुथरिया हैं|फिल्म 2 दिसंबर को रिलीज़ होगी|
0 comments