कोलकाता से देर रात राजधानी पहुंचे मुखर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि वे समझते हैं कि प्रधानमंत्री और मंत्रियों के बीच पत्राचार गोपनीय होता है। खबरोे के अनुसार मुखर्जी द्वारा लिखे पत्र में 2-जी स्पेक्ट्रम आवंटन विषय पर हुई विभिन्न बैठकों, विभिन्न मंत्रालयों के बीच हुए पत्राचार और फै सले से जुडी अन्य घटनाओं का विस्तृत ब्यौरा है।
GoTvNews
प्रणब के घर मंत्रियों की बैठक: 2जी मामले में नोट को लेकर बढते विवाद के बीच प्रणब मुखर्जी के घर बैठक का दौर चला। तीन मंत्री रात को वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी के घर पहुंचे। पवन कुमार बंसल, वी नारायणसामी और राजीव शुक्ला ने प्रणब के घर उनसे मुलाकात की। बैठक में क्या बातचीत हुई इस पर अधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया। प्रणब के घर यह बैठक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक पत्र लिखे जाने के कु छ घंटों बाद हुई है जिसमें विवादास्पद स्पेक्ट्रम के आवंटन से जुडी घटनाओं का विवरण दिया गया है।2जी मामला: प्रणब ने लिखा पीएम को पत्र, प्रणब के घर पहुंचे तीन मंत्री
0 comments