वहीं दूसरी ओर आमतौर पर पुरूष अपने से कम उम्र की महिला से शादी करना चाहते है, तो लड़की की शादी अपने से बड़े साथी के साथ होती है। सेक्सोलॉजिस्टों के अनुसार 2-3 वर्ष का अंतर आदर्श माना जा सकता है। इससे ज्यादा का अंतर आगे चल कर समस्या पैदा कर सकता है।
यदि पति-पत्नी में नौ-दस वर्ष का अंतर हो तो जब पति 40 के पास पहुँचता है तब पत्नी 30 की हो रही होती है। ऐसे में पति की सेक्स इच्छा कम हो रही होती है तब पत्नि इस समय सेक्स को लेकर ज्यादा परिपक्व हो रही होती है। ऐसे में एक दूसरे को संतुष्ट करने में समस्या आती है।
अगर पत्नी की उम्र पति से ज्यादा हो तो मामला अलग तरह का हो जाता है। पत्नि मानसिक व सेक्सुअली परिपक्व होती है और पति भी साथी को संतुष्ट रख सकता है। वहीं अगर दोनो की उम्र समान हो तो यह स्थिति आदर्श मानी जाएगी। दोनो की जरूरतें व इच्छाएं लगभग समान होती है। अतः दोनो ही अपने साथी को संतुष्ट कर पाते है।
0 comments