रेलवे पुलिस के अधिकारी बी. ए. थोंबरे ने बताया, 'सोमवार को सुशीला नामक महिला हमारे पास शिकायत लेकर आई कि कोई महिला उसका बच्चा चुराकर भाग गई। अपनी शिकायत के दौरान वह बच्चा चुराने वाली महिला को 'दीदी' कहकर बुला रही थी... मानसिक हालत ठीक नहीं होने के कारण वह कुछ ज्यादा नहीं बता सकी। '
पुलिस ने आगे बताया कि बच्चा चुराने की वारदात रोकने के लिए सीएसटी पर खासतौर से एक टीम नियुक्त की गई है। उस टीम की सदस्य मनीषा इंग्वले और सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक संदिग्ध महिला की पहचान की गई , जो सोमवार को बदलापुर फास्ट लोकल ट्रेन में बच्चे को लेकर जा रही थी।
0 comments