चंदौली के ARTO पर आरोप है कि उसने मृतक ड्राइवर से रिश्वत की मांग की थी और रिश्वत न मिलने पर उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी गई। इसके बाद साथी ट्रक ड्राइवरों ने नेश्नल हाईवे पर जाम लगा दिया।
ARTO के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
हाईवे पर लगे जाम खुलवाने के लिए पुलिस बुलाई गई...लेकिन गुस्साए ड्राइवरों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया।मामला खुल गया और उजागर हुआ रिश्वत राज का काला सच। आरोपी ARTO के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब सवाल ये है कि क्या ARTO के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की जाएगी। क्या ड्राइवर के हत्यारे को सजा मिलेगी। क्या ड्राइवर को इंसाफ मिलेगा? अब देखना ये होगा कि यूपी में कानून के राज का हवाला देने वाली मुख्यमंत्री मायावती ARTO के खिलाफ क्या कार्यवाही करेंगी?
चंदौली के नेश्नल हाईवे पर क्या हुआ लाइव वीडियो देंखें
0 comments