13 मार्च 2003
मुंबई में एक ट्रेन में हुए धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई.
15 अगस्त 2003
असम में हुए धमाके में 18 लोग मारे गए जिनमें ज़्यादातर स्कूली बच्चे थे.
25 अगस्त 2003
मुंबई में एक के एक दो कार बम धमाकों में 60 लोगों की मौत हो गई.
29 अगस्त 2003
नई दिल्ली के तीन व्यस्त इलाक़ों में हुए धमाकों में 66 लोगों ने अपनी जान गँवाई.
29 अक्टूबर 2005
दिल्ली में हुए सिलसिले वार धमाकों में कम से कम 60 लोग मारे गए थे जबकि 100 से अधिक घायल हुए थे
7 मार्च 2006
वाराणसी में हुए तीन धमाकों में कम से कम 15 लोग मारे गए जबकि 60 से ज़्यादा घायल हुए.
11 जुलाई 2006
मुंबई में कई ट्रेन धमाकों में 180 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई.
8 सितंबर 2006
महाराष्ट्र के मालेगाँव में कुई सिलसिलेवार धमाकों में 32 लोग मारे गए.
19 फरवरी 2007
भारत से पाकिस्तान जा रही ट्रेन में हुआ धमाका. इस धमाके में 66 लोगों की मौत हो गई जिनमें से ज़्यादातर पाकिस्तान के नागरिक थे.
18 मई 2007
हैदराबाद की मशहूर मक्का मस्जिद में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान धमाका हुआ. जिनमें 11 लोगों की मौत हो गई.
25 अगस्त 2007
हैदराबाद के एक पार्क में तीन धमाके हुए जिनमें कम से कम 40 लोग मारे गए.
11 अक्तूबर 2007
अजमेर में ख़्वाजी ग़रीब नवाज़ की दरगाह पर हुआ धमाका. धमाके में दो लोगों की मौत हो गई.
23 नवंबर, 2007
वाराणसी, फ़ैज़ाबाद और लखनऊ के अदालत परिसर में सिलसिलेवार धमाके हुए जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज़्यादा घायल हो गए.
13 मई 2008
जयपुर में सात बम धमाके हुए. जिनमें कम से कम 63 लोगों की मौत हो गई.
25 जुलाई 2008
बंगलौर में हुए सात धमाके. जिनमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई और कम से कम 15 घायल हुए.
26 जुलाई 2008
अहमदबाद में लगातार कई धमाके हुए जिनमें 49 लोग मारे गए
13 सितंबर 2008
दिल्ली में हुए सिलसिलेवार धमाकों में 22 लोगों की मौत हो गई थी.
30 अक्तूबर 2008
असम में एक साथ 18 जगहों पर हुए बम धमाकों में 70 से अधिक लोग मारे गए और सौ से अधिक घायल हो गए.
26 नवम्बर 2008
मुम्बई में सिलसिले वार तीन धमाको ने ताज और ऑबराय होटलों और विकटोरिया टर्मिनस पर हुए चरमपंथी हमले तीन दिन तक चले और इनमें लगभग 170 लोग मारे गए जबकि 200 अन्य घायल हो गए.
6 अप्रैल 2009
गुवाहटी के मालेगांव में ब्लास्ट में छह लोगों की मौत हो गई थी। 32 घायल हो गए थे।
10 फ़रवरी 2010
पुणे में जर्मन बेकरी में हुए धमाके में पाँच महिलाओं और कुछ विदेशियों समेत नौ लोग मारे गए और 45 घायल हुए.
17 अप्रैल 2010
बंगलौर के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए दो बम धमाकों में 15 लोग घायल.
19 सितंबर 2010
दिल्ली मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बंदूकधारियों ने जामा मस्जिद के बाहर विदेशी पर्यटकों की एक बस को निशाना बनाया और दो ताईवानी नागरिकों को घायल कर दिया.
13 जुलाई 2011
मुंबई में शाम के समय तीन बम धमाके हुए है. कम से कम 17 लोग मारे गए हैं और 131 लोग घायल हुए हैं.
7 सितंबर 2011
दिल्ली सुबह क़रीब सवा दस बजे दिल्ली हाईकोर्ट के गेट नंबर पाँच के बाहर बम धमाका कम से कम 11 मरे 50 के ऊपर घायल
18 जून 2000
दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम घमाके में 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की जान गयी।
26 जून 1998
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में आईएसबीटी के पास हुए दो बम धमाको में 2 लोगों की मौत हुई और 3 घायल हुए।
30 दिसम्बर 1997
दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में बस में हुए बम धमाके में 4 लोगों की जान गयी और 30 लोग घायल हुए।
30 नवम्बर 1997
दिल्ली में लाल किले के पास हुए दो बम धमाकों में 3 लोग मारे गये और 70 लोग घायल हुए।
26 अक्तूबर 1997
दिल्ली की करोल बाग मार्किट में हुए दो बम धमाकों में एक की मौत और 34 घायल।
18 अक्तूबर 1997
दिल्ली की रानी बाग मार्किट में हुए दो बम धमाकों में एक की मौत और 23 घायल।
10 अक्तूबर 1997
दिल्ली के शांति वन, कोड़िया पुल और किंग्सवे कैंम्प में हुए तीन बम धमाको में एक की मौत और 16 घायल।
1 अक्तूबर 1997
दिल्ली के सदर बाजार में हुए दो बम धमाकों में 3 लोग घायल।
9 जनवरी 1997
दिल्ली के आईटीओ पर हुए बम धमाके में 50 लोग घायल।
0 comments