एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए लोग नाव का इस्तेमाल करने पर मजबूर हैं। घरों में पानी घुस चुका है और बाढ़ मुंह बांए खड़ी है।
लगातार हो रही भारी बारिश के चलते रिहंद औऱ ओबरा डैम का जलस्तर खतरे का निशान पार कर गया है लिहाजा डैम के दो फाटक खोलने पड़े, इससे सोनभद्र के निचले इलाको में बाढ़ का संकट पैदा हो गया। लोगों ने बताया कि प्रशासन ने पानी छोड़ने की जानकारी दी लेकिन ऐसे हालात से निपटने का कोई इंतजाम नहीं किया।
सोनभद्र की सीमा से सटे 4 राज्यों मध्यप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ और झारखंड के कुछ हिस्सों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
0 comments