GoTvNews
संयुक्त बयान जारी होने के तुरंत बाद सरकार के तीन मंत्री (नारायणसामी, पी. के. बसंल और राजीव शुक्ला) देर रात तक प्रणब मुखर्जी के घर जुटे रहे। इससे साफ है कि भले ही ऊपर से सब कुछ शांत दिखाने की कोशिश की जा रही है लेकिन ऐसा है नहीं। साझा बयान जारी करने से भले ही झगड़ा सुलझा हो या नहीं लेकिन इससे विवाद पर पार्टी और सरकार की आधिकारिक मुहर जरूर लग गई है।कांग्रेस को भले ही इस मामले में थोड़ा समय जरूर मिल गया है लेकिन सभी दम साधे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। उधर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई टाल कर कांग्रेस को फिलहाल बड़ी राहत दे दी है।
0 comments