पेरिस इस महीने भारत आ रही हैं। इस दौरान वह सौंदर्य प्रसाधन के कई सामानों की लॉन्चिंग करेंगी। इस सेलेब्रिटी के दौरे को लेकर करण जौहर और बॉलीवुड में कई अन्य पब्लिसिटी हासिल करने का बहाना ढूंढ रहे हैं। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री और ‘ड्रामा क्वीन’ कंगना राणावत ने भी कुछ ऐसी ही कोशिश की थी।
पेरिस की भारत यात्रा को लेकर ऐसी चर्चा रही कि किसी ब्रांड को लॉन्च करने में कंगना पेरिस हिल्टन की मदद करेंगी। हालांकि कंगना के ये दावे उस वक्त हवा हो गए जब पेरिस के प्रवक्ताओं ने कहा कि अतंरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद नाम कमा चुकीं सेलेब्रिटी को किसी देश में अपने ब्रांड की लॉन्चिंग के लिए किसी की जरुरत नहीं है।
हिल्टन के प्रतिनिधियों के बाद करण और कंगना दोनों के ही सुर बदल गए। कंगना ने कहा है कि वह कभी पेरिस हिल्टन से निजी तौर पर नहीं मिली हैं जबकि करण जौहर के शो के निर्माताओं का दावा है कि करण ने ही पेरिस का इंटरव्यू नहीं लेने का फैसला किया है।
पेरिस हिल्टन 24 सितंबर को मुंबई में होंगी।
0 comments