कटरीना अपनी नई फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' के प्रचार के लिए अपने सह-अभिनेता इमरान खान व अली जफर के साथ शो में मौजूद थीं। कैटरीना ने पहले तो 'शोले' में धर्मेद्र के निभाए किरदार के आत्महत्या के प्रयास वाले सुप्रसिद्ध दृश्य की नकल की और फिर उनके साथ 'ड्रीम गर्ल' गीत पर ठुमके भी लगाए।
वहीं इमरान शो की प्रस्तुतियों से प्रभावित थे तो अली ने सोनाली बेंद्रे के लिए एक गीत गाया। किरण खेर और धर्मेंद्र के साथ सोनाली इस शो की जज हैं।
0 comments