अमीर मंत्रियों का गरीब प्रधानमंत्री
अन्ना के अनशन का मुद्दा संसद में गूंजा तो विपक्ष ने बार बार मनमोहन सिंह को कमजोर प्रधानमंत्री कहा… ये भी कहा गया कि खुद सरकार के मंत्री उनकी एक नहीं सुनते... अब ये बात सबके सामने आ चुकी है... पीएमओ की वेबसाइट पर इसका नमूना साफ देखा जा सकता है... दरअसल पीएम ने 1 अगस्त तक सभी मंत्रियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने को कहा था... लेकिन अभी तक वी. किशोर चंद्र देव, विलास राव देशमुख, जयंती नटराजन, जितेंद्र सिंह, नमो नारायण मीणा और कृष्णा तीरथ समेत करीब 10 मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। इसके अलावा भ्रष्टाचार को लेकर घिरी मनमोहन सिंह सरकार के जिन मंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा पीएमओ की साइट पर दिया गया है उनमें से ज्यादातर करोड़पति हैं... कपिल सिब्बल, प्रफुल्ल पटेल और एम. के. अलागिरी सबसे रईस हैं.. सिब्बल के पास कई शहरों में फ्लैट और दो राज्यों में खेती योग्य जमीन है। रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी के पास सबसे कम संपत्ति दिखाई गई है... वहीं पीएम भी संपत्ति के मामले में कई मंत्रियों से बहुत कमतर हैं... मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों के पास एक से ज्यादा लग्जरी गाडि़यां हैं वहीं खुद पीएम के पास गाड़ी के नाम पर सिर्फ 1996 मॉडल की एक मारुति 800 कार है। प्रधानमंत्री के नाम खेती योग्य कोई जमीन नहीं है और चंडीगढ़ में करीब 4500 वर्गफुट का एक फ्लैट है। इसके अलावा दिल्ली में उनके पास एक घर भी है।
0 comments