जेडीयू के प्रवक्ता और पार्टी सांसद शिवानंद तिवारी ने कहा कि आज भी गुजरात के लोगों में डर और असुरक्षा का भाव है... उन्होंने कहा कि उपवास शुरू करते समय दिए गए बयान में मोदी का अहंकार साफ झलक रहा था।
जिसने गुजरात के 5 करोड लोगों के साथ राजधर्म नहीं निभाया, वो देश की 125 करोड जनता के साथ कैसे इंसाफ करेगा।
उन्होंने कहा कि आमतौर पर गुजराती में बोलने वाले मोदी पहली बार हिंदी में बोल रहे थे।दरअसल वो इसके जरिए ये जताना चाहते थे कि वे देश को संबोधित कर रहे हैं। तिवारी ने कहा कि मोदी ने वर्ष 2002 में गुजरात में हुए दंगों पर अफसोस तक नहीं जताया। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तक गोधरा कांड के बाद गुजरात में भड़के दंगे के वक्त राजधर्म निभाने की बात कही थी।
0 comments