
नई दिल्ली|
नरेंद्र मोदी ने बीजेपी को जोर का झटका धीरे से दे दिया है। मोदी ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने से ही इनकार कर दिया है। मोदी ने कहा है कि दरअसल वो नवरात्रि का व्रत रखते हैं लिहाजा घर से बाहर नहीं जाते। अब बीजेपी को कोई जवाब देते नहीं सूझ रहा है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी कह रहे हैं कि वो इस बारे में मोदी से बात करेंगे। उधर पार्टी के बड़े नेताओं का मानना है कि मोदी के कार्यकारिणी में शामिल न होने से गलत संदेश जाएगा लिहाजा भले ही थोड़ी देर को लेकिन उन्हें बैठक में शामिल जरूर होना चाहिए।
GoTvNews
मोदी की इस नाराजगी के पीछे
लालकृष्ण आ़डवानी की
रथयात्रा को माना जा रहा है। दरअसल
आडवाणी ने रथयात्रा को गुजरात के बजाय बिहार से शुरू करने का ऐलान किया जो मोदी को रास नहीं आ रहा है। इसके अलावा मोदी के घुर विरोधी नितीश कुमार को आडवाणी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए बुलाया।
0 comments