प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध के बाद शनिवार को थोक भाव एक रुपये किलो की कमी हुई। हालांकि इसका असर अभी खुदरा बाजार में दिखाई नहीं दिया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि एक दो दिन में प्याज के दाम और कम होगें और खुदरा बाजार में भी इसका सकारात्मक असर होगा।
महाराष्ट्र और कर्नाटक के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों के किसान प्याज पर निर्यात पर बैन के विरोध कर रहे हैं। दिल्ली की आजादपुर मंडी में प्याज व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र बुद्धिराजा कहते हैं कि प्याज का थोक दाम 7 से 12 रुपये प्रति किलो रह गया। शुक्रवार को यह 8 से 13 रुपये किलो के भाव था। सरकार ने गुरुवार को प्याज निर्यात पर बैन लगाया था। उसके बाद शुक्रवार को प्याज की थोक कीमतों में 4 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट आई थी।
0 comments