मुख्य मंत्री के जाली दस्तख्त की कॉपी मानव संसाधन विकास विभाग के पास पहुंची
जांच के बाद माना गया कि यह किसी बड़े जालसाज का काम है। इस फर्जी आदेश को खारिज कर दिया गया है। जालसाज की तलाश जारी है यह आदेश पत्र मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी हुआ दिखाया गया है। इसमें ज्ञापांक और दिनांक (16 मई 2011) तक दर्ज है। इसमें लिखा है-'मंत्री, मानव संसाधन विकास विभाग के ज्ञापांक 3451, दिनांक एक फरवरी 2011 और सचिव मानव संसाधन विकास विभाग के ज्ञापांक 14/ब-3-133/2011-1754 दिनांक-एक मार्च 2011 के आलोक में 135, राज्य के गैर सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के राजकीयकरण कर शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन आदि के भुगतान के लिए मंत्रिपरिषद के निर्णय की समीक्षा कर अधिसूचना निर्गत करने हेतु पुन: अनुमोदन करते हुए आदेश निर्गत किया जाता है।
मुख्यमंत्री के जाली दस्तख्त से जारी हुआ आदेश
0 comments