ये केबल अमेरिकी दूतावास ने मई 2007 में मायावती के सीएम बनने के चंद दिन बाद भेजा था. इसी केबल में कहा गया है कि सतीश चंद्र मिश्रा ने ही मायावती का ब्राह्मण-दलित समीकरण तैयार किया था और अब सतीश चंद्र मिश्रा अपने इकलौते बेटे को उत्तराधिकारी के तौर पर तैयार कर रहे हैं.
सतीश चंद्र मिश्रा ने स्टार न्यूज़ से बात करते हुए कहा है कि उन्होंने अमेरिका के किसी अधिकारी से तरह कभी कोई बात नहीं की थी और विकीलीक्स का यह दावा झूठा है. इससे एक दिन पहले ही विकीलीक्स ने मायावती के करीबी और यूपी के कैबिनेट सचिव शशांक शेखर को लेकर खुलासा किया था. विकीलीक्स के मुताबिक शशांक शेखर ने वर्ष 2009 में कहा था कि मायावती फिलहाल प्रधानमंत्री नहीं बन सकतीं.
0 comments