भारतीय न्यूज चैनलों ने हुसैन के उस बयान को प्रमुखता से दिखाया है, जिसमें हुसैन को भारतीय फील्डरों को 'गधा' कहते सुना गया है। हुसैन ने कुछ भारतीय खिलाड़ियों की उम्र को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह यह देखकर हैरान होते हैं कि भारतीय खिलाड़ी गधों की तरह गेंद के पीछे भागते हैं। जिस वक्त हुसैन भारतीय खिलाड़ियों को लेकर इस तरह की बयानबाजी कर रहे थे, उस समय उनके साथ रवि शास्त्री भी कमेंट्री कर रहे थे, लेकिन शास्त्री ने एक बार भी हुसैन का विरोध नहीं किया।
इससे पहले टेस्ट सीरीज के दौरान भी हुसैन भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर चुके हैं लेकिन उस वक्त शास्त्री ने हुसैन को रोकने का प्रयास किया था।
5 September 2011 at 09:38