GoTvNews
मुम्बई: बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन ने बुधवार सेवन हिल्स अस्पताल में लड़की को जन्म दिया है|ऐश के पति अभिषेक ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा कि यह बेबी गर्ल है|वहीं ससुर अमिताभ बच्चन ने माइक्रो ब्लॉगिंग साईट ट्विटर पर लिखा कि मैं दुनिया कि सबसे क्यूट बच्ची का दादा बन गया हूं|
इससे पहले ऐश 14 नवंबर की शाम को डिलीवरी के लिए सेवन हिल्स हॉस्पिटल में भर्ती हो गयी थीं| उनके प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की और कहा, "हां, वह सोमवार रात अस्पताल में भर्ती हुईं।"
बच्चन परिवार बड़ी बेसब्री से ऐश्वर्या और बेबी बच्चन के घर वापसी का इंतजार कर रहा है|
0 comments