GoTvNews
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है। बुधवार को तेल कंपनियों की बैठक के बाद पेट्रोल के दाम 78 पैसे प्रति लीटर कम करने की घोषणा की गई।इस महीने पेट्रोल के दाम दूसरी बार घटाये गये है। इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने 16 नवंबर को पेट्रोल की कीमत में 2.22 रूपए प्रति लीटर कटौती की थी। इस समय दिल्ली में पेट्रोल के दाम 66.42 पैसे प्रति लीटर हैं। इस कटौती के साथ ही दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 78 पैसे प्रति लीटर की कमी आ जाएगी।
नवंबर के दूसरे पखवाड़े में पेट्रोल की अंतरराष्ट्रीय कीमत औसतन 107 डॉलर प्रति बैरल रही है। इससे पहले पहले पखवाड़े में यह 115.85 डॉलर प्रति बैरल रही थी। हालांकि पिछले पखवाडे में रूपए की कीमत में आई गिरावट का भी नई कीमत पर असर पड़ेगा और तेल की कीमतों में कटौती इतनी नहीं हुई जितनी की रूपए के अपने सामान्य भाव पर रहने पर होती।
0 comments