GoTvNews
पालोनजी मिस्त्री टाटा संस के सबसे बड़े शेयरधारक हैं और उनके बेटे सायरस को इस बात का भी फायदा मिला। पहले माना जा रहा था कि ये जिम्मेदारी नोएल टाटा को दी जा सकती है क्योंकि उनके नाम के आगे टाटा लगा है जिसका उन्हें फायदा मिल सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नोएल टाटा नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे हैं। उन्होंने पालोनजी मिस्त्री की बेटी आलू मिस्त्री से शादी की है।
0 comments