लखनऊ और नोएडा में फिर कायम हुआ माया का राज, लेकिन लगता है इस बार ये राज महज पार्कों तक सीमित रहेगा। यूपी की सियासत की बागडोर किसके हाथ होगी इससे पर्दा उठने में भले ही अभी समय बाकी है लेकिन माया और हाथी की मूर्तियों पर जो पर्दा चुनाव आयोग के आदेश से डाला गया था उसीके आदेश से हटा भी लिया गया।
GoTvNews
चुनाव आयोग की अनुमति के बाद लखनऊ और नोएडा में इन मूर्तियों से पर्दे हटा लिए गया है।दरअसल चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद चुनाव आयोग ने ही मूर्तियों को ढकने का आदेश दिया था।आयोग की दलील थी कि मूर्तियां सरकारी खर्च से लगाई गईं हैं और मायावती को चुनाव में इसका फायदा हो सकता है लिहाजा इन्हें ढ़ाका जाना चाहिए। चुनावी नतीजों से पहले भले ही माया राज का फिलहाल खात्मा नजर आ रहा है के लेकिन लखनऊ और नोएडा के इन पार्कों में एक बार फिर मायावती और उनके हाथी की मूर्तियां ही राज करती नजर आएंगी।
0 comments