GoTvNews
काबुल।। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल सहित चार शहरों में तालिबान आतंकवादियों ने जबर्दस्त हमला बोल दिया है। हमले का मुख्य निशाना जर्मन तथा ब्रिटिश दूतावास और नाटो सैनिक मुख्यालय थे, लेकिन इसकी जद में देश की संसद भी आ गई। आत्मघाती हमलावरों ने डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में विस्फोट और फायरिंग की। इसके साथ ही आतंकवादियों ने एक होटल पर कब्जा कर लिया। हमले में मारे जाने वालों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

0 comments