सट्टेबाजी में नाम आने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने फ्रैंचाइजी के को ऑनर राज कुद्रा से दूरी बनानी शुरू कर दी है। फ्रैंचाइजी का कहना है कि इसमें राज कुंद्रा की हिस्सेदारी बहुत कम है इस लिए इसके संचालन में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
एक प्रमुख अंग्रेजी समाचार चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक फ्रैंचाइजी में राज कुंद्रा की हिस्सेदारी महज 11.7 फीसद ही है। इस लिए इसके संचालन में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
राजस्थान रॉयल्स ने कहा है कि अगर कुंद्रा दोषी पाए गए तो उन्हें फ्रैंचाइजी से निलंबित कर दिया जाएगा साथ ही उन्हें अपना शेयर भी खोना पड़ा सकता है। कुंद्रा पर आईपीएल मैचों के दौरान संट्टेबाजी में शामिल होने का आरोप है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि कुंद्रा ने इस आरोप को स्वीकार भी किया है।

0 comments