GoTvNews
दिल्ली: धार्मिक गुरुओं की दिल्ली की राजनीति पर बयानबाजी जारी है। डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम की बीजेपी को वोट देने की अपील करने के बाद जामा मस्जिद के इमाम अहमद बुखारी ने आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की है।
चुनावों से एक दिन पहले दिल्ली की सियासत को और गर्माते हुए बुखारी ने आम आदमी पार्टी को समर्थन की बात कही है। लेकिन, पार्टी ने बुखारी से किसी भी प्रकार का समर्थन लेने से इंकार कर दिया है। पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि हम ऐसे शख्स का समर्थन नहीं ले सकते जिसने अपने बेटे की दस्तारबंदी में भारत के प्रधानमंत्री को न बुलाकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बुलाता है।
इससे पहले, बुखारी ने दिल्ली के वोटरों खासकर मुसलमानों से आप को वोट देने की अपील की थी। बुखारी ने कहा था कि देश की गंगा- जमुनी तहज़ीब को बचाने के लिए आप के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करनी चाहिये।
आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट की अपील करते हुए बुखारी ने कहा कि हमने इस चुनाव में सेकुलर दल की हिमायत करने का फेसला किया है। और इसलिए उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के हक में वोट करें। हालांकि आप ने बुखारी के इस समर्थन से इंकार कर दिया है। पार्टी ने कहा है कि हम धर्म की राजनीति नहीं करते हैं।

0 comments