GoTvNews
लखनऊ: हर हिंदू महिला को चार बच्चे पैदा करने का सुझाव देने वालीं विश्व हिंदू परिषद नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। पहले दिए गए बयान के स्पष्टीकरण में अब साध्वी ने कहा, ''मैंने चार बच्चे पैदा करने के लिए कहा था न कि 40 पिल्ले। यदि 1400 साल पहले सभी हिंदू थे तो आजम खान, परवेज मुशर्रफ, गिलानी और शाही इमाम बुखारी को घर वापसी करनी चाहिए। उनके लिए घर वापसी के दरवाजे खुले हुए हैं।'' शनिवार को बदायूं के मिशन कंपाउंड में आयोजित विराट हिंदू कार्यकर्ता सम्मेलन में साध्वी प्राची ने ये बातें कहीं। साध्वी ने शाही इमाम को 'भैंसा' तक कह दिया और यूपी के मंत्री शिवपाल यादव को पागलखाने भेजने की बात कही।'बेटियों को बचाओ, बहू घर लेकर आओ'
साध्वी प्राची ने 'लव जिहाद' पर बोलते हुए कहा, ''आज के समय में हिंदू लड़कियों को धोखे से फंसाया जा रहा है। इसके लिए पैसा तक मुहैया कराया जा रहा है। मैं लव के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन लव जिहाद के खिलाफ हूं।' उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपील की, ''बेटियों को बचाओ, घर बहू लेकर आओ।'' इसके अलावा, उन्होंने कश्मीर में मारे गए आतंकियों की कथित तौर पर अलगाववादी नेता युसूफ रजा गिलानी द्वारा तारीफ किए जाने की भी निंदा की। साध्वी ने कहा कि आतंकियों को गिलानी द्वारा शहीद का दर्जा दिया जाना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद साध्वी ने पांच से अधिक बच्चे पैदा करने वाले लोगों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।

0 comments