GoTvNews
कराची:दिल्ली करीब डेढ़ दशक पहले दुर्घटनावश सीमा पार करके पाकिस्तान चली मूक-बधिर भारतीय महिला गीता भारत लौट आई है। उसके साथ वहां उसकी देख रेख कर रहे परिवार के लोग भी दिल्ली आए हैं।सुषमा स्वराज ने किया स्वागत
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार दोपहर संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैं हिंदुस्तान की बेटी का हिंदुस्तान की सरजमीं पर स्वागत करती हूं। इसके साथ ही उन्होंने बताया, हमने गीता के माता-पिता की तलाश रोकी नहीं है, गीता ने अभी किसी को पहचाना नहीं है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि गीता सांकेतिक भाषा सीखे। उसका परिवार मिलने के बाद भी हम चाहते हैं कि वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने। वहीं पाकिस्तानी उच्चायोग के मीडिया सलाहकार मंजूर मेमन ने कहा, 'गीता का मामला भारत पाकिस्तान के लोगों की आपसी आत्मीयता दिखाता है। गीता के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे पाकिस्तानी राजनयिक ने उम्मीद जताई है कि भारत यहां की जेलों में बंद... पाकिस्तानी नागरिकों के साथ भी ऐसा ही ख्याल रखेगा।'

0 comments