सलमान के साथ फिर आमिर
अभिनेता आमिर खान ने कहा है कि वह सलमान खान के साथ फिर काम करना चाहेंगे. वर्ष 1994 में आयी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में सलमान और आमिर ने साथ काम किया था और फिल्म की ‘फैटम फिल्म्स’ ने फिल्म के रीमेक का अधिकार खरीदा है, इस बारे में पूछे जाने पर आमिर ने कहा कि अगर फिल्म की पठकथा अच्छी हुई तो वह सलमान के साथ जरूर काम करना चाहेंगे. उन्होंने कहा किसी फिल्म में हम दोनों का एक साथ काम करना तभी संभव है जब दोनों को फिल्म की पटकथा और किरदार पसंद हो. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने कहा है कि वह सलमान खान के बॉडी और अदाकारी के कायल हैं. लुधियाना में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दंगल‘ की शूटिंग कर रहे आमिर ने कहा कि मैं शुरू से ही सलमान का प्रशंसक रहा हूं. ना सिर्फ एक अभिनेता के तौर पर बल्कि उनके बॉडी का भी. बॉलीवुड अभिनेताओं में सबसे अच्छी बॉडी सलमान की ही है. अपने करियर की शुरुआत से ही उन्होंने इसे मेनटेन किया हुआ है. मैं कोशिश करता हूं कि उनकी बॉडी की तरह अपनी बॉडी भी बनाउं. सही मायने में फिल्म उद्योग के असली बॉडी बिल्डर वह ही हैं.

0 comments