GoTvNews
जयपुर: राजस्थान में स्वाइन फ्लू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक महीने से यह जानलेवा फ्लू औसतन हर दिन एक व्यक्ति की मौत का कारण बन रहा है। रविवार को दोपहर तक दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। राजस्थान में स्वाइन फ्लू से अबतक कुल 41 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री की ओर से विशेष निर्देशों के बाद भी इस मर्ज की रोकथाम में चिकित्सा विभाग की विफलता वाकई चिंता का विषय है प्रदेश में स्वाइन फ्लू का एच1एन1 वायरस पिछले साल भी सक्रिय रहा और वर्षभर में 34 जिंदगियां लील गया। स्वाइन फ्लू से प्रभावित और मौतों के मामले में अजमेर में 15 पॉजिटिव में 8 मौतों के साथ पिछले साल प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित जिला रहा। जयपुर में 13 पॉजिटिव में से 5 लोगों के मौत के मुंह में जाने के बाद , आंकड़ों के हिसाब से दूसरे नंबर था। प्रदेश में 2014 में 64 पॉजिटिव मिले, जिसमें से 34 की मौत हुई थी
Showing posts with label ashok gehlot. Show all posts
